फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'किसानों की आत्महत्या पर राजनीति ठीक नही'

Mon, 13 Apr 2015 11:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,वाराण्ासी
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि अनियमित बारिश और ओले से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। यह समय उनको राहत पहुंचाने का है। इसमें किसी तरह की सियासत नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


रविवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने मुआवजे की राशि डेढ़ गुना कर दी है लेकिन प्रदेश सरकार की मशीनरी ठीक से काम नहीं कर रही है। राज्यपाल दर्शन-पूजन करने के लिए काशी आए थे।

उन्होंने कहा कि किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। किसान हमेशा संकट में रहते हैं और यह नुकसान उन पर भारी है। किसानों की आत्महत्या पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने किसानों के लिए खोल दिया खजाना

सरकारों को एक-दूसरे पर दोषारोपण करने के बजाय सारा ध्यान किसानों को ज्यादा से ज्यादा राहत देने पर होना चाहिए। केंद्र सरकार ने मुआवजे के नियमों को शिथिल कर दिया है और राशि डेढ़ गुना कर दी है।

केंद्र सरकार ने खजाना खोल दिया है तो राज्य सरकार को उसका फायदा ज्यादा से ज्यादा पीड़ितों को पहुंचाना चाहिए। यही उसकी जिम्मेदारी भी है।

राज्यपाल ने काशी में संकट मोचन और काशी विश्वनाथ के दरबार में माथा टेका। काशी में राज्यपाल ने ‌यूपी के किसानों के प्रति अपनी चिंता जताई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें