फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: अनिल मिश्रा के खिलाफ पुख्ता सुबूत, कार्रवाई करने की हिम्मत तक नहीं जुटा पा रही पुलिस

Fri, 17 Jul 2026 06:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

पुलिस इसके लिए हिम्मत नहीं जुटा पा रही है, क्योंकि उसे अनिल मिश्रा की पहुंच का अंदाजा है। पुलिस को ऊपर से जैसा इशारा मिलेगा, अयोध्या पुलिस वैसी ही कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
अयोध्या का राम मंदिर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट के पूर्व सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा के खिलाफ पुख्ता सुबूत हैं। एसआईटी ने भी जांच में उनकी पूरी भूमिका उजागर की है। स्पष्ट किया है कि उनकी वजह से चोरी की वारदात हुई। इसके बावजूद पुलिस ने अब तक उन्हें आरोपी नहीं बनाया है। पुलिस इसके लिए हिम्मत नहीं जुटा पा रही है, क्योंकि उसे अनिल मिश्रा की पहुंच का अंदाजा है। पुलिस को ऊपर से जैसा इशारा मिलेगा, अयोध्या पुलिस वैसी ही कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन


दान राशि की गणना को लेकर जो भी नियम-कानून बनाए गए थे, वे अनिल मिश्रा के साथ मिलकर बैंक ने बनाए थे। इसकी बाकायदा लिखापढ़ी भी हुई थी। दान राशि की गणना, निगरानी और बैंक तक पहुंचाने की जिम्मेदारी उनकी थी। इसके बावजूद करोड़ों रुपये पार हो गए। इसकी वजह यह थी कि अनिल मिश्रा ने गणना प्रक्रिया के लिए तय नियमों को बदल दिया था, जो साजिश की तरफ इशारा करता है।

एसआईटी ने स्पष्ट लिखा है कि इसी वजह से चोरी हुई। लेकिन अब तक पुलिस ने अनिल मिश्रा पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की है। सूत्र बताते हैं कि उनसे सख्ती से पूछताछ तक नहीं की गई है।
विज्ञापन

कहीं खुद पर न आ जाए : सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने उनके बयान जरूर लिए, लेकिन सिर्फ कागजी कार्रवाई पूरी करने के लिए। अधिकारी बहुत सोच-समझकर कार्रवाई आगे बढ़ा रहे हैं। वे इसलिए अधिक सतर्क हैं कि कहीं अनिल मिश्रा या इसी तरह के किसी बड़े व्यक्ति पर हाथ डालना उनके लिए मुसीबत न बन जाए।

अयोध्या छोड़कर गए गोपाल राव, वापसी पर साधी चुप्पी
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व आमंत्रित सदस्य गोपाल राव फिलहाल अयोध्या छोड़कर बाहर चले गए हैं। उन्होंने इसकी पुष्टि बृहस्पतिवार को अमर उजाला से बातचीत में की। हालांकि, अयोध्या कब लौटेंगे, इस सवाल पर उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। गोपाल राव ने कुछ दिन पहले पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि वह 15 जुलाई तक अयोध्या में रहकर व्यवस्थाओं में सहयोग करेंगे। इसके बाद अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बाहर चले जाएंगे। 

पत्नी के नाम से ठेकेदारी करता था टिन्नू, तेजी से बढ़ रही थी फर्म
रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू का आर्थिक साम्राज्य व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ रहा था। वह अपनी पत्नी के नाम से ठेकेदारी भी करता था। सिर्फ एक ही साल में उसकी फर्म छोटे-छोटे निर्माण कार्यों की बदौलत 47.66 लाख रुपये के टर्न ओवर तक पहुंच गई। अनियमितताओं से बटोरी गई रकम को सफेद करने के लिए वह हर हथकंडे अपना रहा था। इसी क्रम में 29 मई 2023 में उसने अपनी पत्नी पूनम देवी के नाम से सौंदर्य कांस्ट्रक्शन एंड सप्लायर्स नामक फर्म पंजीकृत कराई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें