फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लखनऊ के जुनैद, कृतिशा, सचिन, नियति, अक्षय और अचिंत्य ने पास की बेल्ट परीक्षा

विज्ञापन
हजरतगंज स्थित इंडियन पैरा जूडो अकादमी में हुई बेल्ट परीक्षा में दम दिखाते जूडोका। 
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश जूडो एसोसिएशन और इंडियन ब्लाइंड एंड पैरा जूडो एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में जूडो महाकुंभ के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को खिलाड़ियों की बेल्ट परीक्षा आयोजित की गई। हजरतगंज स्थित इंडियन पैरा जूडो अकादमी (हलवासिया कोर्ट) में यूपी जूडो एसोसिएशन के वाइस चेयरमैन आईएएस मुकेश कुमार मेश्राम ने यलो बेल्ट उत्तीर्ण करने वाले खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र और बेल्ट प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

लखनऊ के मोहम्मद जुनैद, कृतिशा पांडे सचिन दुबे, नियति, अक्षय अग्रवाल और अचिंत्य जायसवाल ने बेल्ट परीक्षा पास की। इस मौके पर देश का नाम रोशन करने वाली दो अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इनमें हाल ही में ब्राजील में आयोजित आईबीएसए जूडो ग्रैंड प्रिक्स में कांस्य पदक जीतने वाली दृष्टिबाधित पैरालंपियन जूडोका कोकिला और डेफलिंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने वाली मूकबधिर अंतरराष्ट्रीय जूडोका प्रगति केसरवानी शामिल हैं।
इस दो दिवसीय बेल्ट परीक्षा में लखनऊ, हापुड़, बलिया, बुलंदशहर, फिरोजाबाद, इटावा, सहारनपुर, हरदोई, कानपुर, कानपुर देहात गाजियाबाद और झांसी से आए सात वर्ष से लेकर 28 वर्ष तक के 72 खिलाड़ियों ने
विज्ञापन

भाग लिया।

हजरतगंज स्थित इंडियन पैरा जूडो अकादमी में हुई बेल्ट परीक्षा में दम दिखाते जूडोका। 

हजरतगंज स्थित इंडियन पैरा जूडो अकादमी में हुई बेल्ट परीक्षा में दम दिखाते जूडोका। 

हजरतगंज स्थित इंडियन पैरा जूडो अकादमी में हुई बेल्ट परीक्षा में दम दिखाते जूडोका। 

हजरतगंज स्थित इंडियन पैरा जूडो अकादमी में हुई बेल्ट परीक्षा में दम दिखाते जूडोका। 

हजरतगंज स्थित इंडियन पैरा जूडो अकादमी में हुई बेल्ट परीक्षा में दम दिखाते जूडोका। 

हजरतगंज स्थित इंडियन पैरा जूडो अकादमी में हुई बेल्ट परीक्षा में दम दिखाते जूडोका। 

हजरतगंज स्थित इंडियन पैरा जूडो अकादमी में हुई बेल्ट परीक्षा में दम दिखाते जूडोका। 

हजरतगंज स्थित इंडियन पैरा जूडो अकादमी में हुई बेल्ट परीक्षा में दम दिखाते जूडोका। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें