फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर: वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष सुविधा, 70 की उम्र पार करने वाले नागरिक बनवा सकेंगे सुगम पास

Sun, 18 Aug 2024 01:21 AM IST
रोहित मिश्र नितिन मिश्र,अमर उजाला , अयोध्या

सार

Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या राम मंदिर में वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं को विशेष सुविधा दी जाएगी। 70 से अधिक की उम्र वाले वरिष्ठ नागरिक पास बनवा सकेंगे। 
विज्ञापन
अयोध्या राम मंदिर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 राममंदिर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से विशेष सुविधा शुरू की गई है। 70 से अधिक की उम्र वाले वरिष्ठ नागरिक श्रीरामजन्मभूमि पथ स्थित ट्रस्ट कार्यालय के काउंटर से सुगम पास बनवा सकेंगे। इसके लिए उन्हें ट्रस्ट के अनुमोदन की जरूरत नहीं होगी, मात्र आधार कार्ड दिखाने से ही पास बन जाएगा।

विज्ञापन


श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से रामलला के दर्शनार्थियों के लिए लगातार सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। इसी क्रम में वरिष्ठ नागरिकों के लिए ट्रस्ट की ओर से विशेष सुविधा शुरू की गई है। वरिष्ठ नागरिक अपने एक सहयोगी सहित बिना ट्रस्ट के अनुमोदन के सुगम पास बनवा सकेंगे। इसके लिए दोनों को काउंटर पर आधार कार्ड दिखाना होगा, 10 मिनट के भीतर पास उन्हें उपलब्ध करा दिया जाएगा। यदि उन्हें व्हीलचेयर की आवश्यकता होगी तो वह भी निशुल्क प्रदान की जाएगी।

सुगम पास ट्रस्ट कार्यालय के काउंटर से सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक बनवाया जा सकता है। सुगम पास से दर्शन के लिए दो-दो घंटे के छह स्लॉट भी निर्धारित किए गए हैं। वहीं सुगम पास धारकों के लिए ट्रस्ट ने एक और सुविधा शुरू की है। सुगम व आरती पास धारकों के लिए ट्रस्ट कार्यालय पर ही लॉकर बनाए गए हैं। जहां उनके सामान निशुल्क जमा किए जाते हैं। जबकि आम श्रद्धालुओं के लिए तीर्थ यात्री सुविधा केंद्र परिसर में सामान जमा करने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


महिलाओं के लिए भी विशेष सुविधा
ट्रस्ट की ओर से राममंदिर दर्शन को आने वाली महिलाओं के लिए भी विशेष सुविधा शुरू की गई है। तीन वर्ष तक के बच्चे को गोद में लेकर आने वाली मां, एक सहयोगी समेत सुगम दर्शन का पास ट्रस्ट कार्यालय के काउंटर से आधार कार्ड दिखाकर बनवा सकेंगी। इसके लिए भी उन्हें ट्रस्ट के अनुमोदन की जरूरत नहीं होगी। बच्चे सहित मां का फोटो पास के काउंटर पर लिया जाएगा और थोड़ी ही देर में उन्हें पास उपलब्ध हो जाएगा। साथ ही दस वर्ष तक के बच्चों का पास बनवाने की जरूरत नहीं है, वह बिना पास के परिजन के साथ दर्शन को जा सकेंगे।

शुरू की गई है विशेष सुविधा
वरिष्ठ नागरिकों व तीन साल के बच्चे के साथ आने वाली महिलाओं के लिए विशेष सुविधा शुरू की गई है। इन्हें आसानी से सुगम दर्शन का पास उपलब्ध हो रहा है। तीर्थ यात्री सुविधा केंद्र परिसर में तीन सेल्फी प्वाइंट भी बना दिए गए हैं, जहां रामलला की छवि की आकृति बनाई गई है। - डॉ़ अनिल मिश्र, सदस्य, श्रीरामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें