फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: आईजी रेंज लखनऊ की अध्यक्षता में बनेगी नई एसआईटी, जुलाई के अंत तक पूरी होगी जांच

Mon, 20 Jul 2026 11:00 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

अयोध्या में राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में शासन मंगलवार को नई एसआईटी का गठन कर सकता है। वहीं, 
वर्तमान एसआईटी के अध्यक्ष लखनऊ मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत और विशेष सचिव वित्त नील रतन हटेंगे।
विज्ञापन
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में शासन मंगलवार को नई एसआईटी गठित कर सकता है। सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार इस एसआईटी में वरिष्ठ आईपीएस अध्यक्षता करेंगे और उनके साथ अन्य सदस्य शामिल किए जाएंगे। वर्तमान एसआईटी के अध्यक्ष लखनऊ मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत और विशेष सचिव वित्त नील रतन हटेंगे।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक शासन अब पहले की एसआईटी में शामिल आईजी रेंज लखनऊ किरन एस की अध्यक्षता में नई एसआईटी गठित करेगा। अन्य सदस्यों में वित्त व प्रशासनिक अधिकारियों को शामिल किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक नई एसआईटी पुरानी जांच रिपोर्ट को अपनी तफ्तीश में शामिल करेगी। हालांकि नई एसआईटी नए तथ्यों की तस्दीक करेगी। सूत्रों के मुताबिक प्रकरण की जांच इस महीने के अंत तक पूरी की जा सकती है।

ये भी पढ़ें - यूपी: प्रदेश में खुला माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक बनने का मौका, 21252 पदों पर होंगी नियुक्तियां; जानिए डिटेल
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश, गर्मी हुई छूमंतर, यहां पर टूटा रिकॉर्ड; जानें कब तक रहेगा ऐसा मौसम


शोभनाथ मिश्र राम मंदिर के नए गणना प्रभारी, चढ़ावे की गिनती फिर से दो शिफ्टों में शुरू
राम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की गिनती फिर से दो शिफ्टों में शुरू हो गई है। श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने शोभनाथ मिश्र को नया गणना प्रभारी नियुक्त किया है। यह कदम चढ़ावा चोरी के मामलों के बाद सुरक्षा और पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है।
विज्ञापन


भारतीय स्टेट बैंक के परीक्षण के बाद यह व्यवस्था लागू की गई है। प्रत्येक शिफ्ट में 10 से 12 लोगों का समूह गणना कार्य करेगा। सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक पहली शिफ्ट और दोपहर दो बजे से शाम आठ बजे तक दूसरी शिफ्ट शनिवार से प्रभावी है।

ट्रस्ट ने पर्यवेक्षण के लिए चार कर्मियों को तैनात किया है, जिनमें एक पूर्व सैनिक भी शामिल है। सुरक्षा प्रभारी कैप्टन केके तिवारी को गणना की दैनिक रिपोर्टिंग का वरिष्ठ प्रभारी बनाया गया है। पूर्व सैनिक एसपी दुबे, शेषमणि तिवारी और शोभनाथ मिश्र भी ट्रस्ट प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किए गए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें