फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर: एनएसजी पहुंची अयोध्या, राम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा को जांचा, 20 जुलाई तक होगी रिहर्सल

Wed, 17 Jul 2024 07:37 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या

सार

NSG Reached Ayodhya: राम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था आने वाले समय में एनएसजी के द्वारा संचालित होगी। एक टीम बुधवार को राम मंदिर कैंपस पहुंच गई। 
विज्ञापन
NSG team in Ayodhya - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनएसजी की टीम बुधवार की दोपहर अयोध्या पहुंच गई है। टीम ने राममंदिर परिसर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली है। एनएसजी की टीम 20 जुलाई तक अयोध्या में रहकर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी हासिल करेगी। टीम का खास फोकस रामजन्मभूमि की सुरक्षा पर होगा। 19-20 जुलाई को एनएसजी सुरक्षा को लेकर रिहर्सल भी कर सकती है।

विज्ञापन


एनएनसी की टीम बुधवार को राममंदिर परिसर में करीब दो घंटे रही। बताया कि एनएसजी के कुछ जवान ही अभी अयोध्या पहुंचे हैं। शेष टुकड़ी 19 जुलाई को आएगी और अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था की मॉनीटरिंग करेंगे। इससे पहले बुधवार को पहुंची टीम ने पूरे परिसर का भ्रमण किया। राममंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था की पूरी जानकारी ली। टीम ने पुलिस प्रशासन, सीआरपीएफ, एसएसएफ के अधिकारियों के साथ बैठक भी की है। इसमें खुफिया एजेंसियाें के अधिकारियों की भी मौजूदगी रही। टीम ने हनुमानगढ़ी व कनकभवन का भी निरीक्षण कर वहां की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली है।

बतातें चलें कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही अयोध्या में आतंकी हमले को लेकर अलर्ट जारी होता रहा है। 22 जुलाई से सावन मेला भी शुरू हो रहा है। जिसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। इसके अलावा बड़ी संख्या में कावड़ियां भक्त भी अयोध्या आते हैं। ऐसे में सावन मेले से पहले अयोध्या की सुरक्षा कीे और पुख्ता करने की तैयारी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें