फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: राम मंदिर के नाम पर बढ़ी साइबर ठगी, ऑनलाइन प्रसाद- वीआईपी पास का दिया जा रहा झांसा, ऐसे रहें सतर्क

Sat, 20 Jan 2024 05:38 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या

सार

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा करीब है। ऐसे में ठग भी सक्रिय हो गए हैं। ऑनलाइन ठगने के कई तरीके निकाल लिए गए हैं। 
विज्ञापन
इस तरह के प्रसाद की हो रही बिक्री। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीराम मंदिर अब साइबर ठगों के लिए भी वरदान साबित हो रहा है। ऑनलाइन प्रसाद, प्राण प्रतिष्ठा व मंदिर परिसर में वीआईपी पास दिलाने समेत अन्य कई झांसे देकर भोले-भाले लोगों को ठगने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए व्हाट्सअप पर लिंक भेजा जा रहा है। पुलिस ने लोगों को इसके प्रति सचेत रहने की अपील की है।

विज्ञापन


एसएसपी राजकरन नय्यर ने बताया कि लोगों की आस्था का फायदा उठाकर जालसाज साइबर ठगी कर रहे हैं। वह श्रीराम मंदिर के नाम पर चंदा लेने के लिए एक फर्जी क्यूआर कोड बनाकर लोगों को व्हाट्सअप पर भेज रहे हैं। उन्होंने राम मंदिर अयोध्या के नाम पर फर्जी वेबसाइट भी बनाई है। मंदिर के लिए वीआईपी पास व प्रवेश के लिए वाहन पास दिलाने का प्रलोभन भी दिया जा रहा है। मुफ्त प्रसाद ऑनलाइन प्राप्त करने का झांसा देकर भी ठगी का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि यह सभी संदेश व्हाट्सअप समेत अन्य सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। इस पर लिंक करते ही लोगों के बैंक खातों से ठगी हो सकती है। अभी तक जिले में ऐसा कोई मामला तो सामने नहीं आया है। लेकिन लोगों को इसे लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर बिना सत्यापन के संदेश का जवाब न दें। न ही किसी को बिना सत्यापन के चंदा दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें