फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एनसीसी दिवस पर निकलीं रैलियां, हुईं प्रतियोगिताएं

Mon, 25 Nov 2024 05:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
फिरोज गांधी पॉलीटेक्निक में एनसीसी दिवस पर रैली निकालते कैडेट्स। संवाद
विज्ञापन
रायबरेली। जिलेभर के माध्यमिक विद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में रविवार को एनसीसी दिवस मनाया गया। एनसीसी कैडेटों ने जागरूकता रैलियां निकालीं। निबंध, भाषण और पोस्टर प्रतियोगिताएं कराई गईं। एनसीसी की 66वीं यूपी बटालियन के कमांडिंग ऑफीसर कर्नल विक्रमादित्य के निर्देश पर मानवाधिकार के बारे में भी बताया गया। एनसीसी के महत्व और देशसेवा में योगदान से परिचित कराया गया।
विज्ञापन



फिरोज गांधी पॉलीटेक्निक में एनसीसी इकाई ने एनसीसी दिवस धूमधाम से मनाया। लेफ्टिनेंट रत्नेश सोनकर ने मानवाधिकार के बारे में विस्तार से बताया। रैली के माध्यम से आम लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य विनोद कुमार, रेनू गौतम व सर्वेश कुमार विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।

शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में कैडेटों ने एनसीसी दिवस पर हुई पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लिया। विश्वनाथ प्रसाद रावत ने मानवाधिकार पर व्याख्यान दिया। अरविंद कुमार वर्मा ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। एनसीसी कैडेटों ने रैली भी निकाली। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में एनसीसी कैडेटों ने एनसीसी दिवस मनाया। मानवाधिकार विषय पर हुई पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें