फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कोलकाता ले जाए जा रहे 29 मवेशी बरामद

Mon, 25 Nov 2024 05:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में पकड़ा गया गोवंशों से लदा कंटेनर। संवाद
विज्ञापन
डलमऊ (रायबरेली)। कंटेनर पर गोवंशों को लादकर कोलकाता ले जाया जा रहा था। शनिवार रात लोगोंं की मदद से पुलिस ने 29 गोवंशों को बरामद किया। कंटेनर सवार चालक समेत अन्य लोग वाहन छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


गोवंशों लदा कंटेनर शनिवार रात मुराईबाग कस्बे से गुजर रहा था। मुराईबाग चौराहा से पहले अचानक कंटेनर में खराबी आ गई। ड्राइवर एवं क्लीनर वाहन को सही करने का प्रयास करने लगे। उसी दौरान कस्बे के लोग कंटेनर के पास पहुंचे तो कंटेनर से गोवंशों का मूत्र व गोबर का रिसाव होता देखा।

लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। इस दौरान वाहन चालक, क्लीनर समेत अन्य लोग वाहन छोड़कर भाग निकले। कंटेनर पर लदे 29 गोवंशों को कान्हा गौशाला पहुंचाया गया। गाड़ी नंबर के मुताबिक कंटेनर मुरादाबाद का है।
विज्ञापन


गाड़ी से एक आधार कार्ड बरामद हुआ है जिसमेंं नजीमुद्दीन निवासी सूफी टोला मीरगंज, बरेली लिखा है। आशंका जताई जा रही है कि ये लोग गोवंशों की तस्करी करके कोलकाता ले जाते हैं। सीओ डलमऊ अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।


चार घंटे खड़ा रहा कंटेनर, पुलिस को नहीं लगी भनक
मुराईबाग कस्बे से गुजर रहा कंटेनर अचानक खराब हो गया। रविवार सुबह पांच बजे के आसपास कस्बेवासियों को खड़े कंटेनर की जानकारी हुई। कंटेनर पुलिस चौकी से महज कुछ ही कदमों की दूरी पर था। कस्बेवासियों के मुताबिक लगभग चार घंटे कंटेनर खड़ा रहा और गोवंश उसमें तड़पते रहे। चौराहे पर पहरा दे रही पुलिस को मामले की जानकारी तक नहीं हो पाई। हालांकि कंटेनर को बरामद कर पुलिस अपनी पीठ जरूर थपथपा रही है। यदि कंटेनर में खराबी न आती तो पुलिस को इसकी भनक तक न लगती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें