फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा चुनाव: भाजपा-सपा के बीच मुकाबला 27 फरवरी को, किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया

Wed, 21 Feb 2024 11:39 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

राज्यसभा चुनाव के लिए यूपी में 27 फरवरी को मतदान होगा। भाजपा की कोशिश अपने आठवें प्रत्याशी को जिताने की होगी तो सपा अपने तीसरे प्रत्याशी को जिताने के लिए पूरे प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यसभा की दस सीटों पर हो रहे चुनाव में भाजपा और सपा के बीच 27 फरवरी को मुकाबला होगा। मंगलवार को नामांकन वापसी के अंतिम दिन किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया।

विज्ञापन


राज्यसभा चुनाव में भाजपा के सुधांशु त्रिवेदी, आरपीएन सिंह, अमरपाल मौर्य, नवीन जैन, तेजवीर सिंह, साधना सिंह, संगीता बलवंत बिंद और संजय सेठ उम्मीदवार हैं। वहीं, सपा से जया बच्चन, रामजीलाल सुमन और आलोक रंजन चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा को आठवीं और सपा को तीसरी सीट के लिए संघर्ष करना होगा। भाजपा के पास आठ सीटों के लिए एनडीए गठबंधन, संभावित सहयोगी विधायकों सहित करीब 288 मत हैं। जबकि पार्टी को 296 मतों की आवश्यकता है।

ये भी पढ़ें - बदले-बदले से दिखे राहुल गांधी: बनाई सख्त इमेज, जज्बात की नहीं करते हैं सिर्फ जाति की बात, निशाने पर OBC-SC
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - इंडिया गठबंधन टूट के कगार पर:  कांग्रेस की मांग वाली सीटों पर SP ने उतारे प्रत्याशी ...यहां 'एकला चलो' का संदेश
विज्ञापन


गठबंधन टूटा तो सपा को लगेगा झटका
सपा और कांग्रेस का संभावित गठबंधन नहीं हुआ तो राज्यसभा चुनाव में सपा को झटका लग सकता है। सपा के 108 विधायक हैं। सपा को तीन सीटें जीतने के लिए 111 मतों की आवश्यकता है। सपा विधायक इरफान सोलंकी और रमाकांत यादव जेल बंद हैं। यदि इन दोनों विधायकों को जेल से मतदान करने की मंजूरी नहीं मिली तो सपा के पास मात्र 106 वोट ही रहेंगे। ऐसे में यदि सपा को कांग्रेस के दो विधायकों का वोट नहीं मिला तो तीसरी सीट पर तलवार लटक सकती है।

मुख्यमंत्री ने दीं शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यसभा चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित अन्य प्रत्याशियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए भाजपा की यात्रा अविराम जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें