फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh, Rampur LS bypolls : आजमगढ़ से धर्मेंद्र या डिंपल यादव लड़ेंगी चुनाव, रामपुर से आजम खां की पत्नी का नाम आगे

Mon, 06 Jun 2022 08:47 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

समाजवादी पार्टी आजमगढ़ उपचुनाव को लेकर फूंक फूंक कर कदम रख रही है। यहां से पार्टी के 10 विधायक हैं। उपचुनाव अधिसूचना जारी होने के बाद  डिंपल यादव के आजमगढ़ से उतरने की चर्चा शुरू हुई।
विज्ञापन
आजम खान और अखिलेश यादव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव को लेकर रविवार को देर शाम तक उम्मीदवारों के नाम जारी नहीं कर पाई। रात तक उम्मीदवार के नाम पर मंथन चलता रहा। पार्टी सूत्रों का कहना है कि आजमगढ़ से पूर्व सासंद धर्मेंद्र यादव अथवा डिंपल यादव मैदान में होंगी, हालांकि पूर्व सांसद रमाकांत यादव ने भी पर्चा खरीद रखा है। रामपुर से डॉ. तंजीम फातिमा का नाम तय माना जा रहा है।

विज्ञापन


समाजवादी पार्टी आजमगढ़ उपचुनाव को लेकर फूंक फूंक कर कदम रख रही है। यहां से पार्टी के 10 विधायक हैं। उपचुनाव अधिसूचना जारी होने के बाद  डिंपल यादव के आजमगढ़ से उतरने की चर्चा शुरू हुई। इस बीच पूर्व सांसद धमेंद्र यादव का नाम सामने आया। पार्टी सूत्रों का कहना ह कि धर्मेंद्र यादव उपचुनाव के बाद 2024 के लिए भी सहमति मांग रहे थे। लेकिन पार्टी शीर्ष नेतृत्व अभी उपचुनाव की बात पर अड़ा रहा। पूर्व सांसद रमाकांत यादव और पूर्व सांसद बलिहारी बाबू के बेटे सुशील आनंद का नाम भी सुर्खियों में आया।

इस बीच पार्टी के अंदरखाने में आपसी विवाद भी होने लगा। पार्टी नेताओं के बीच सिर फुटौव्वल की नौबत देख पार्टी हाईकमान ने सैफई परिवार से ही उम्मीदवार उतारने का फैसला लिया है। रविवार को हुई बैठक में तय किया गया कि डिंपल यादव अथवा धर्मेंद्र यादव आजमगढ़ से उपचुनाव लड़ेंगे। इसी तरह रामपुर से आजम खां की पत्नी डॉ. तंजीम फातिमा का नाम फाइनल माना जा रहा है। हालांकि अभी तक पार्टी की ओर से दोनों सीटों पर अधिकृत घोषणा नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें