फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी के साथ ही सुल्तानपुर पर भी मेहरबान हुईं अभिनेत्री रेखा, दे दिए एक करोड़ रुपये

Tue, 19 Mar 2019 01:14 PM IST
देव कश्यप गिरिजा शंकर पांडेय, अमर उजाला, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपीए सरकार के समय नामित राज्यसभा सदस्य एवं बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री रेखा गणेशन अमेठी के साथ सुल्तानपुर जनपद पर भी मेहरबान हुईं हैं। रेखा ने अपनी सांसद निधि से जिले में विकास कार्य के लिए एक करोड़ रुपये दिए हैं।
विज्ञापन


उनके साथ ही सपा व आप के राज्यसभा सदस्य ने भी अपनी निधि से विकास कार्य कराने की दरियादिली दिखाई है। राज्यसभा के अपने आखिरी वर्ष में अभिनेत्री रेखा ने पहले राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी पर मेहरबानी दिखाई थी।

अमेठी जिले में अपनी निधि से 61.77 लाख रुपये देेने के बाद उन्होंने सुल्तानपुर जनपद पर भी मेहरबानी दिखाई है। रेखा गणेशन ने अपनी निधि से करीब एक करोड़ रुपये बल्दीराय विकास खंड में सड़क निर्माण के लिए दिए हैं।
विज्ञापन


हालांकि, बल्दीराय विकास खंड स्थित यह क्षेत्र अमेठी के जगदीशपुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र में आता है, लेकिन जिला सुल्तानपुर है। जगदीशपुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से सुरेश पासी भाजपा के विधायक और प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री हैं।
विज्ञापन

आप सांसद ने आठ व सपा सांसद ने दिए पांच लाख

डेमो
कहा जा रहा है कि अभिनेत्री रेखा ने राहुल गांधी के प्रतिनिधियों के कहने पर इस विधानसभा क्षेत्र में अपनी निधि दी होगी। फिलहाल ग्राम्य विकास अभिकरण ने अभिनेत्री रेखा की निधि से मिली धनराशि को कार्यदायी संस्था आरईएस को भेज दी है। अभिनेत्री रेखा के साथ ही सपा व आप के राज्यसभा सदस्य ने भी अपनी निधि का कुछ हिस्सा जिले के विकास कार्य के लिए दिया है।

आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने अपनी निधि से दूबेपुर विकास खंड में सड़क निर्माण के लिए आठ लाख रुपये दिए हैं। इसी तरह समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सदस्य जावेद अली ने भी अपने सांसद निधि से तियरी में एक विद्यालय को पांच लाख रुपये दिया है। ग्राम्य विकास अभिकरण ने संबंधित कार्यदायी संस्था को धनराशि भेज दी है।

कार्यदायी संस्था को दी गई धनराशि
ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक डॉ. शिवाकांत द्विवेदी ने बताया कि अभिनेत्री रेखा गणेशन समेत सपा व आप के राज्यसभा सदस्य की धनराशि कार्यदायी संस्था को भेजी गई है। कार्यदायी संस्था को कार्य कराने का निर्देश दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें