फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा चुनाव के लिए सपा का उम्मीदवार घोषित, रामगोपाल यादव को दिया टिकट

Tue, 13 Oct 2020 06:44 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
रामगोपाल यादव - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
राज्यसभा की 10 सीटों के चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने अभी सिर्फ पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव को उम्मीदवार घोषित किया है। प्रो. यादव इस समय भी राज्यसभा सदस्य हैं। उनका कार्यकाल अगले महीने 25 नवंबर को समाप्त हो रहा है।
विज्ञापन


राज्यसभा की प्रदेश की दस सीटों के चुनाव की घोषणा के कुछ ही देर बाद पार्टी की तरफ  से ट्वीट कर प्रो. यादव को उम्मीदवार बनाने की जानकारी दी गई। इन दस सीटों के लिए सपा की तरफ से सिर्फ एक उम्मीदवार की घोषणा से ऐसे संकेत निकलने लगे हैं कि समाजवादी पार्टी  विधानसभा में अपनी स्थिति देखते हुए फिलहाल चुनाव नहीं चाहती है। 

इसीलिए उसने सिर्फ  एक उम्मीदवार घोषित कर इसकी पहल कर दी है। साथ ही निर्विरोध चुनाव की परिस्थितियां बनाने का संकेत दिया है। प्रो. रामगोपाल के साथ सपा के तीन और सदस्यों डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव, जावेद अली खां और रविप्रकाश वर्मा का भी कार्यकाल पूरा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें