फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजूपाल हत्याकांडः सीबीआई ने अतीक अहमद और उसके भाई समेत 10 को आरोपी बनाया

Wed, 21 Aug 2019 01:23 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
माफिया अतीक अहमद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विधायक राजू पाल हत्याकांड में सीबीआई ने पूर्व सांसद व माफिया अतीक अहमद के खिलाफ विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट अनुराधा शुक्ला की कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। चार्जशीट में सीबीआई ने अतीक व उसके भाई व पूर्व विधायक अशरफ समेत 10 को आरोपी बनाया है। 

विज्ञापन


इन सभी पर हत्या, हत्या की साजिश व हत्या का प्रयास समेत कई अन्य धाराओं में आरोप पत्र दाखिल किया है। कोर्ट ने आरोप पत्र पर सुनवाई के लिए 30 अगस्त की तारीख तय की है।

ये भी पढ़ेंः अतीक अहमद के साले के घर से सीबीआई को मिले रजिस्ट्री के सैकड़ों कागजात
विज्ञापन


ग़ौरतलब है कि 25 जनवरी 2005 को प्रयागराज पश्चिमी क्षेत्र से बसपा विधायक राजू पाल की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गोलीबारी में देवीपाल व संदीप यादव की भी मौत हुई थी और दो लोग गंभीर रुप से घायल हुए थे। राजू पाल की पत्नी पूजा पाल ने धूमनगंज थाने में अतीक व उसके भाई अशरफ  उर्फ  खालिद आदिम को नामजद करते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। 

छह अप्रैल 2005 को पुलिस ने इस हत्याकांड के मामले की विवेचना के बाद अतीक व अशरफ  समेत 11 अभियुक्तों के खिलाफ  आरोप पत्र दाखिल किया था। लेकिन 12 दिसंबर 2008 को इस मामले की जांच सीबीसीआईडी को सौंप दी गई थी। 

ये भी पढ़ेंः अतीक अहमद का अकाउंटेंट पवन गिरफ्तार, दस्तावेजों की हेराफेरी करने में था माहिर

10 जनवरी 2009 को सीबीसीआईडी ने पांच अभियुक्तों के खिलाफ  अपना पहला पूरक आरोप पत्र दाखिल किया था। लेकिन 22 जनवरी 2016 को सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी थी। इसी आधार पर सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल की है।

सीबीआई ने फिर खंगाला अतीक अहमद से मिलने वालों का ब्योरा
लखनऊ के कारोबारी मोहित जायसवाल का अपहरण कर देवरिया जेल में पिटाई मामले की जांच कर रही सीबीआई टीम ने जेल पहुंचकर फिर मुलाकातियों का रिकॉर्ड खंगाला है। इसके साथ ही एक होटल से भी रिकॉर्ड लिया गया है। इसमें माफिया अतीक अहमद के खास गुर्गे रुकते थे। 
विज्ञापन


सोमवार देर शाम टीम के दो सदस्य स्टेशन रोड के एक होटल में पहुंचे और यहां मई 2017 से दिसंबर 2018 के बीच कमरा बुक कराकर रुकने वालों के बारे में जानकारी ली गई। सूत्रों की मानें तो इस होटल में अतीक अहमद के गुर्गे रुकते थे। नाम बदल कर इस कमरे को बुक कराया गया था।

जब तक अतीक अहमद देवरिया जेल में बंद रहा, उसके गुर्गे इस कमरे में रहे थे। जेल अधीक्षक केपी त्रिपाठी ने बताया कि सीबीआई टीम के मांगने पर संबंधित रिकॉर्ड उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें