प्रयागराज के बहुचर्चित राजू पाल हत्याकांड मामले में समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद अतीक अहमद समेत 10 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पर सीबीआई की विशेष अदालत में आज सुनवाई होगी। विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट अनुराधा शुक्ला इस प्रकरण में संज्ञान के बिंदुओं पर सुनवाई करेंगी।
पिछले दिनों सीबीआई ने बसपा से विधायक रहे राजू पाल की हत्या के मामले में पूर्व सपा सांसद अतीक अहमद, उसके भाई व पूर्व विधायक अशरफ, रंजीत पाल, आबिद, फरहान अहमद, गुल हसन, जावेद इसरार अहमद, रफीक अहमद उर्फ गुलपुल और अब्दुल के खिलाफ विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल की थी।