फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिट्ठी लिख राजनाथ ने की 'अच्छे दिन' की शुरुआत

Mon, 07 Jul 2014 09:41 AM IST
निशांत यादव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के दूरदराज क्षेत्रों से चारबाग स्टेशन आने वाले यात्रियों की मुश्किलें कम करने के लिए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने रेलमंत्री सदानंद गौड़ा को एक प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन


प्रस्ताव में जहां तीन माह के भीतर गोमतीनगर रेलवे स्टेशन से दिल्ली, कटरा और मुंबई की ट्रेन शुरू करने की मांग की गई है, वहीं हर पांच मिनट में रेल विद्युतीकरण वाले रेल सेक्शन पर मेमू ट्रेन सेवा देने की बात कही गई है।

मेमू ट्रेन की आए दिन होने वाली गड़बड़ी को दूर करने के लिए लखनऊ में ईएमयू कार शेड बनाने का प्रस्ताव भी रेलमंत्री को भेजा गया है।

तीन माह के भीतर पूरा होगा गोमतीनगर टर्मिनल

गृहमंत्री राजनाथ सिंह की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक तीन माह के भीतर गोमतीनगर टर्मिनल के निर्माण को पूरा करने का प्रस्ताव भेजा गया है।

इसके अलावा बाराबंकी से मल्हौर, गोमतीनगर, बादशाहनगर, डालीगंज, सिटी स्टेशन, ऐशबाग होते हुए लखनऊ जंक्शन के बाहरी हिस्से से होते हुए मानकनगर से अमौसी तक की बात कही गई है।

जबकि मलिहाबाद से आलमनगर होते हुए चारबाग स्टेशन-मल्हौर-जुग्गौर व बाराबंकी तक मेमू ट्रेन हर पांच मिनट में उपलब्ध कराने की बात कही गई है।
विज्ञापन

कानपुर मेमू ट्रेन बाईपास से जुड़े

तरेटिया से ट्रांसपोर्टनगर होकर आलमनगर और उतरेटिया से चारबाग तक भी मेमू सेवा को जोड़ने का प्रस्ताव भेजा गया है।

इसके अलावा रकाबगंज सेक्शन में दूसरी लाइन बनाने के 100 मीटर के बचे हुए काम को जल्द पूरा करने, ऐशबाग से मानकनगर तक अलग रेल सेक्शन के लिए बचे हुए 500 मीटर रेलखंड का काम भी जल्द पूरा करने का प्रस्ताव भेजा गया है।

कानपुर से आने वाली मेमू ट्रेनों को लखनऊ जंक्शन की जगह बाईपास के जरिए ऐशबाग, सिटी स्टेशन और डालीगंज तक पहुंचाने की बात भी कही गई है।

चारबाग स्टेशन से लखनऊ जंक्शन को जोड़ने के लिए भूमिगत सबवे बनाने का प्रस्ताव भी दिया गया है जिससे यात्री चारबाग स्टेशन के भीतर से ही लखनऊ जंक्शन तक पहुंच सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें