फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति के वार्षिकोत्सव में राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि

Sun, 01 Feb 2026 02:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
गोमतीनगर के विवेकखंड में शनिवार को गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति की बैठक हुई।
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर के विवेकखंड में शनिवार को गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति की बैठक हुई। इसमें फरवरी के तीसरे सप्ताह में होने वाले महासमिति के वार्षिकोत्सव की रूपरेखा तैयार की गई। अध्यक्ष डॉ. बीएन सिंह ने बताया कि महोत्सव में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। उन्होंने आमंत्रण को स्वीकार कर शामिल होने की बात कही है। इस अवसर पर श्रेष्ठ कार्य करने वाली चार विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


बैठक में गोमतीनगर को पॉलीटेक्निक तक मेट्रो से जोड़ने, क्षेत्र में महिला डिग्री कॉलेज, लॉ कॉलेज की स्थापना के अलावा विक्रांतखंड में जर्जर सड़कों एवं नालों के पुनर्निर्माण कराने के लिए एजेंडा तैयार किया गया है। बैठक में स्मारिका के प्रकाशन और विनीत खंड 5 एवं 6 में सीवर को सही कराने पर भी चर्चा की गई।
सचिव संजय निगम ने बताया कि विवेकखंड में पूजा पार्क में महोत्सव किया जाएगा। इसमें कई सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। कोषाध्यक्ष पीआर पांडेय, महासचिव डॉ. राघवेंद्र शुक्ला सचिव व कार्यवाहक महासचिव कर्नल एएन पांडेय, केके मौर्य, सीजी नायर, संगठन मंत्री अभिनव शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।

गोमतीनगर के विवेकखंड में शनिवार को गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति की बैठक हुई।

गोमतीनगर के विवेकखंड में शनिवार को गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति की बैठक हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें