फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो के शुभारंभ पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह बोले, लखनऊ में ढांचागत सुविधाओं का जाल बिछा देंगे

Tue, 05 Sep 2017 08:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में मेट्रो सेवा के शुभारंभ के अवसर पर कहा कि मेट्रो शुरू होने के साथ राजधानी के विकास का एक संकल्प पूरा हुआ। हालांकि, अभी राजधानी में काफी विकास होना है। यहां से सांसद होने के नाते आज मुझे बहुत सुखद अनुभूति हो रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लखनऊ के विकास के लिए कई सारे काम और योजनाएं शुरू की गई हैं। ढांचागत सुविधाओं का जाल बिछाने की तैयारी की जा रही है। जाएगा। अगले डेढ़ साल के भीतर मुंशी पुलिया तक मेट्रो रेल सेवा शुरू हो जाएगी। चारबाग स्टेशन पर लाइनें बढ़ाने के साथ-साथ दो नए प्लेटफॉर्मों का निर्माण भी कराया जाएगा।

राजधानी के अन्य स्टेशनों पर भी विश्वस्तरीय सुविधाएं दी जाएंगी। लखनऊ मेट्रो रेल सेवा के उद्घाटन के अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए उन्होंने कहा कि यह परियोजना पूरी तरह से उनके लिए समर्पित है।
विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने कहा कि 25 अगस्त 2014 को जब इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी मिली थी, तब उन्हें बहुत खुशी हुई थी। मेट्रो आने से यहां तरक्की के द्वार खुलेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि अगले डेढ़ से दो साल के भीतर मुंशी पुलिया तक मेट्रो ट्रेन चलने लगेगी।
विज्ञापन

15-20 साल से लंबित योजनाओं को पूरा करने पर मोदी सरकार का जोर

मेट्रो का उद्घाटन करते राज्यपाल, सीएम और गृहमंत्री
उन्होंने कहा कि अगर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में शहीद पथ न बनवाया गया होता तो आज यहां की ट्रैफिक व्यवस्था बहुत ही खराब होती। सबसे पहले दिल्ली में वर्ष 2002 में अटल बिहारी वाजपेयी ही मेट्रो लाए।

राजनाथ ने कहा कि अगले तीन वर्ष में लखनऊ में 104 किलोमीटर लंबे रिंग रोड का काम भी पूरा हो जाएगा। लखनऊ को स्मार्ट सिटी बनाना है और मेट्रो आने से इस काम का शुभारंभ हो गया है। उन्होंने कहा कि जो परियोजनाएं 15-20 साल से लंबित थीं, उन्हें शीघ्र पूरा करने की योजना मोदी सरकार ने बनाई है। अब हमें राजधानी के अंतिम छोर तक कनेक्टिविटी की सुविधा  बढ़ाने की दिशा में काम करना है।

राजनाथ ने कहा कि राजधानी में 7 नए फ्लाईओवर के निर्माण के लिए डीपीआर तैयार हो रही है। चारबाग रेलवे स्टेशन पर कैंट की ओर से भी एक एंट्री खुलवाई जाएगी, जिसके लिए 81 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। यहां चार अतिरिक्त रेलवे ट्रैक डालने के अलावा दो नए प्लेटफॉर्म भी बनाए जाएंगे।

आलमगनगर स्टेशन को सेटेलाइट स्टेशन का दर्जा दे दिया गया है। यहां भी ट्रेनें रुका करेंगी, ताकि जो लोग यहां उतरना चाहें, उतर जाएं। गोमती नगर स्टेशन पर विश्वस्तरीय सुविधाएं देने के लिए 513 करोड़ रुपये दिए गए हैं। यहां से भी गाड़ियां मिला करेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें