फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससी-एसटी एक्ट का दुरुपयोग नहीं होने दिया जाएगा: गृहमंत्री राजनाथ सिंह

Sat, 01 Sep 2018 04:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने एससी-एसटी एक्ट पर कहा कि इससे न तो किसी का उत्पीड़न होगा और न ही किसी को इसका दुरुपयोग करने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ये पुराना एक्ट ही है। इसमें कुछ भी नया नहीं। ये कांग्रेस के समय भी था और अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में भी था।

विज्ञापन


गृहमंत्री ने शनिवार को लखनऊ में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की लखनऊ ब्रांच का उद्घाटन किया और भारत की अर्थव्यवस्था पर भी बात की। उन्होंने कहा कि भारत आज विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। हमारी सरकार का मकसद है कि बैंकिंग सिस्टम की पहुंच समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक हो। इसके लिए सरकार प्रयासरत है।

डॉलर के मुकाबले भारतीय मुद्रा के अवमूल्यन पर उन्होंने कहा कि ये अन्तर्राष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण हुआ है। दुनिया के कई देशों की करेंसी की वैल्यू डॉलर के मुकाबले घटी है। उन्होंने कहा कि इन सबके बावजूद इन्वेस्टर्स भारत में निवेश कर रहे हैं। वहीं, उन्होंने पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम पर भी कोई विकल्प निकालने की बात कही।
विज्ञापन


अभी हाल ही में हुई गिरफ्तारियों पर राजनाथ सिंह ने कहा कि नक्सलवाद बड़ी समस्या है। अब नक्सली शहरों में भी अपनी जड़े जमा रहे हैं साथ ही अपनी विचारधारा से लोगों को प्रभावित कर रहे हैं। जिन लोगों की गिरफ्तारी हुई है उन्हें 2012 में भी अरेस्ट किया गया था। लोकतंत्र में सभी को अभिव्यक्ति की आजादी है लेकिन देश तोड़ने की आजादी किसी को नहीं दी जा सकती। इससे बड़ा कोई अपराध नहीं है।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र पुलिस ने तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की है। इनके (गिरफ्तार किए गए लोगों के) पुराने रिकॉर्ड उठाकर देख लीजिए। पहले भी इन पर यही आरोप लगे थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें