फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनाथ का राहुल पर वार, कहा- पांच माह पहले पकड़ी खाट, क्या लड़ेंगे चुनाव

Wed, 22 Feb 2017 10:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रायबरेली
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने लालगंज में एक जनसभा में कांग्रेस व सपा पर जमकर वार किए और सभी पुराने रिश्तों को भूलकर भाजपा को वोट देने की बात की।
विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने अमेठी सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिसने पांच महीने पहले ही खाट पकड़ ली हो वह चुनाव क्या लडे़गा।

राजनाथ ने कहा, मुझे तरस आता है देश के ऐसे नेता पर जिसने लाइन लगाकर चार हजार रुपया निकाले और दूसरे दिन विदेश चला गया छुट्टियां मनाने। मंच पर अपनी फटी जेब दिखाता है।

राजनाथ सिंह ने अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा और कहा कि अखिलेश कभी कहते हैं कि चाचा ने काम नहीं करने दिया, कभी कहते हैं कि पिता ने काम नहीं करने दिया। गायत्री प्रजापति पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा में क्या कोई बलात्कारी मंत्री रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने भाजपा के कार्यों का हवाला देते हुए कहा कि अटल जी ने देश को फोरलेन सड़कों से जोड़ा था। यूपी के विकास के लिए जरूरी है कि यहां भी भाजपा की सरकार बनें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें