बसपा सुप्रीमो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी साम्प्रदायिक पार्टी है उसने किसी भी मुस्लिम को टिकट नहीं दिया। बीएसपी सभी जाति-धर्मों का सम्मान करती है।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी धर्म और जाति के नाम पर घटिया राजनीति कर रहे हैं। वह भेदभाव करते हैं। मायावती ने कहा कि प्रधानमंत्री बताएं कि बीजेपी शासित राज्यों में कितने श्मसान और कब्रिस्तान अलग हैं। उन्होंने कहा, ऐसी बयानबाजी करने से पहले प्रधानमंत्री को अपनी गरिमा का ध्यान रखना चाहिए।
मायावती ने कहा कि भाजपा की बीजेपी में हालत खराब है इसलिए बौखला गए हैं। वहीं गोंडा में रैली के दौरान मायावती ने कहा कि मोदी यूपी के चुनाव को साम्प्रदायिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा आरक्षण को बेअसर करने की कोशिश कर रही है। बसपा सुप्रीमो ने कहा कि प्रधानमंत्री इतनी बातें बोल चुके हैं लोग बीजेपी को भारतीय जुमाल पार्टी कहने लगे हैं।