फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में कांग्रेस की खाट खड़ी हो जाएगी: गृहमंत्री राजनाथ

Sat, 25 Feb 2017 09:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने यूपी चुनाव के पांचवे चरण के अंतिम दिन प्रचार में सपा-कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन


उन्होंने बइराइच में प्रचार करते हुए कहा कि बसपा का हाथी पैसा खाता है। सपा-कांग्रेस अपनी मर्यादा भूल गए हैं। वो प्रधानमंत्री मोदी का भी सम्मान नहीं करते हैं।

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को महसी के भाजपा उम्मीदवार सुरेश्वर सिंह व पयागपुर के उम्मीदवार सुभाष त्रिपाठी के पक्ष में सभा की।

कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भारत का सिर विश्व में ऊंचा हुआ है। उन्होंने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस खाट सभा कर लोगों की खाट खड़ी करने चली थी, लेकिन उसकी ही खाट खड़ी हो गई। अब सपा से गठबंधन निभा रही है, लेकिन सपा और कांग्रेस दोनों को जनता पहचान चुकी है। उनकी दाल नहीं गलने वाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

'बसपा को जनता से दुखदर्द से कोई मतलब नहीं'

- फोटो : amar ujala
बसपा पर तीर चलाते हुए उन्होंने कहा कि बसपा का हाथी सिर्फ पैसा खाता है। उसे किसानों, मजदूरों, व्यापारियों व आम नागरिकों के दुख-दर्द से कोई मतलब नहीं है। भाजपा सिर्फ विकास की बात करती है। यूपी में सरकार बनने के तीन माह के अंदर किसानों का ऋण माफ होगा।

उन्होंने व्यंगात्मक लहजे में कहा कि लोकसभा चुनाव में कुर्ता पहना दिया ‌था। इस चुनाव में पजामा पहना दे तो सूट पूरा हो जाएगा।

उन्होंने यूपी में भाजपा की सरकार आने पर सपा सरकार के भ्रष्टाचार की जांच कराने की बात कही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें