फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली से दिखने वाले ये लक्षण हो सकते हैं हार्ट अटैक का संकेत

Sat, 25 Feb 2017 03:00 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
चलने के दौरान सीने में भारीपन या दर्द महसूस हो या फिर लगातार 20 मिनट तक दर्द रहे और साथ में पसीना भी आ जाए तो दिल के डॉक्टर को तुरंत दिखाएं। ये हार्ट अटैक के लक्षण हो सकते हैं। केजीएमयू के हृदय रोग विभाग लारी कार्डियोलॉजी के डॉ. शरद चंद्रा ने ये जानकारी मीडिया से बातचीत में दी।
विज्ञापन


वह शनिवार से शुरू होने वाले कार्डियोलॉजिकल सोसाइटी के 23वें अधिवेशन कॉर्डिकॉन-2017 के बारे में बात कर रहे थे। वहीं डॉ. गौरव चौधरी ने बताया कि साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में दो दिन तक होने वाली इस कॉन्फ्रेंस में देश भर के हृदय रोग विशेषज्ञ बीमारी और उसके इलाज के नए तरीकों पर चर्चा करेंगे।

डॉ. शरद ने बताया कि दिल का दौरा पड़ने के बाद 10 से 15 मरीज रोजाना लारी कार्डियोलॉजी आते हैं। अधिकतर मरीज दो से तीन घंटे बाद पहुंचते हैं। जो फिजीशियन ऐसे मरीजों को रेफर करते हैं वह  थोड़ी सी सावधानी बरतकर ऐसे मरीजों को बचा सकते हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

मह‌िलाओं के इलाज में लापरवाही

प्रो. शरत चंद्रा के साथ प्रो. अक्षय व प्रो. गौरव - फोटो : amar ujala
उन्हें खून का थक्का गलाने वाली दवा मरीज को देनी चाहिए। बाजार में ऐसी दवाएं आ गई हैं, जिन्हें दिल का दौरा पड़ने के बाद दे दिया जाए तो वह धमनियों में रुकावट दूर हो जाती है। 

महिलाएं दिल की बीमारी के इलाज में लापरवाही करती हैं। वह दवाएं नहीं खाना चाहती। यही नहीं गंभीर स्थिति में जो महिलाएं अस्पताल पहुंचती हैं उनको एंजियोप्लास्टी की सुविधा भी जल्दी नहीं मिल पाती है।

केजीएमयू के में हुई एक स्टडी में बात सामने आई है। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. शरद चंद्रा, डॉ. गौरव चौधरी और डॉ. अक्षय प्रधान ने बताया कि उनके विभाग में हार्ट अटैक के बाद आने वाले मरीजों में 52 से 55 फीसदी पुरुष होते हैं, जबकि 45 से 48 फीसदी महिलाएं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें