फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा दंगा करवाने वाली पार्टी: राजनाथ

Fri, 20 Dec 2013 03:52 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदी की वाराणसी में आयोजित विजय शंखनाद रैली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह भी पूरे तेवर में दिखे।
विज्ञापन


उन्होंने अपना भाषण भोजपुरी में शुरू किया। वे बोले, मेरी जन्मभूमि में कई सभा देखत...लेकिन ऐसी कभी नहीं देखत।

उन्होंने दावा किया कि ऐसी शानदार सभा देखकर तय हो गया कि मोदी ही देश के अगले प्रधानमंत्री होंगे।

राजनाथ सिंह ने सभा में बिसमिल्लाह खान से लेकर नजीर बनारसी तक को याद किया और गंगा के मैली होने पर चिंता जताई।

वे बोले, मोदी पीएम बनने के बाद साबरमती के बाद गंगा को भा निर्मल और साफ बनाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से मुक्त होकर ही देश का विकास संभव है। कांग्रेस गरीबी का मजाक उड़ाती है।
विज्ञापन


उन्होंने केन्द्र की यूपी सरकार पर भारतीय सेनाओं का मनोबल गिराने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा किसी भी हाल में यह सहन नहीं करेगी।

राजनाथ ने सपा सरकार पर भी हमला बोला, उन्होंने कहा कि सपा की सरकार दंगे करवाने वाली सरकार है। भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जो सर्वधर्म सद्भाव की बात करती है।
विज्ञापन


राजनाथ ने पूर्वांचल की जनता को शीश नवाकर यहां की सभी चौदह सीटें भाजपा को जिताने की अपील की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें