फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएस के दिवंगत अपर पुलिस अधीक्षक राजेश साहनी की पत्नी को मिला ओएसडी पद

Sat, 10 Nov 2018 08:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
आईपीएस राजेश साहनी (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

एटीएस में अपर पुलिस अधीक्षक रहे राजेश साहनी की पत्नी शालिनी साहनी को शासन ने ओएसडी पद पर नौकरी दे दी है। राज्यपाल राम नाईक की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार शालिनी साहनी को पुलिस विभाग में विशेष कार्याधिकारी कल्याण, एसआई (एम) की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन


उनका ग्रेड पे 4200 और पे बैंड 9300-34800 होगा। यह अस्थाई निसंवर्गीय पद है। शालिनी के रिटायर होने या इस्तीफा देने के बाद यह पद स्वत: ही समाप्त हो जाएगा।

इसी वर्ष 29 मई को राजेश साहनी ने गोमतीनगर स्थित एटीएस मुख्यालय पर अपने कार्यालय में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या को लेकर कई सवाल खड़े हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य सरकार ने मामले की जांच सीबीआई से कराने के लिए भी संस्तुति की थी। लेकिन सीबीआई ने इस मामले की जांच करने में दिलचस्पी नहीं दिखाई थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें