फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के मुख्य सचिव बने राजेंद्र कुमार तिवारी, अभी तक कार्यवाहक के तौर पर संभाल रहे थे पदभार

Fri, 14 Feb 2020 01:08 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डॉ. अनूप चंद्र पांडेय के रिटायर होने के बाद आरके तिवारी (दायें) ने संभाला था पदभार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

1985 बैच के आईएएस अफसर राजेंद्र कुमार तिवारी को प्रदेश का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। बता दें कि वह अभी तक कार्यवाहक के तौर पर मुख्य सचिव पद की जिम्मेदारियां संभाल रहे थे।

विज्ञापन


31 अक्तूबर 2019 को अनूप चंद्र पांडेय के सेवा से रिटायर होने के बाद से राजेंद्र कुमार तिवारी ने ये पद संभाला था, अब उन्हें पूर्णकालिक मुख्य सचिव बना दिया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1984 बैच के आईएएस अधिकारी अनूप चंद्र पांडेय को 30 जून 2018 को प्रदेश का मुख्य सचिव नियुक्त किया था। अनूप चंद्र पांडेय की फरवरी 2019 में सेवानिवृत्ति की तारीख आई तो सरकार ने केंद्र की सहमति लेकर छह महीने का सेवाविस्तार दे दिया। वह एक वर्ष दो महीने तक वह प्रदेश के मुख्य सचिव रहे।
विज्ञापन


सेवा विस्तार की अवधि 31 अक्तूबर 2019 को पूरा होने के साथ ही अनूप रिटायर हो गए। जिसके बाद कार्यभार आरके तिवारी को सौंपा गया था।

Trending Videos
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की पसंद पर खरे नहीं उतरे थे पद की दौड़ में रहे अफसर

आरके तिवारी कार्यवाहक मुख्य सचिव बनाने पर कहा जा रहा था कि राज्य में कार्यरत जिन वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को इस पद का दावेदार माना जा रहा था, फिलहाल उनमें से कोई भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कसौटी पर खरा नहीं उतरा है।

इस पद के लिए 1984 बैच के आईएएस अधिकारी व शहरी विकास मंत्रालय में सचिव दुर्गाशंकर मिश्र तथा कृषि कल्याण मंत्रालय के सचिव संजय अग्रवाल के अलावा 1985 बैच की आईएएस व पंचायतीराज मंत्रालय में अपर सचिव शालिनी प्रसाद का नाम शामिल था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें