सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि राजनीति की केंद्रीय
भूमिका में पार्टी को उभरते देखकर विपक्षी दलों को सांप सूंघ गया है।
सपा
सरकार का विकास एजेंडा सब पर भारी साबित हो रहा है। कहा भाजपा-कांग्रेस को
अपनी जमीन खिसकती नजर आ रही है तो बसपा जनता के तिरस्कार को भोग रही है।
आम
आदमी पार्टी के पास हवाई किले बांधने के अलावा दूसरा कोई काम नहीं रह गया
है। भाजपा की लखनऊ रैली में 15 लाख की भीड़ का दावा हजारों में सिमटकर रह
गया।
राजेंद्र का कहना था कि भाजपा ने जो दावा किया था, रैली में उसकी पोल खुल गई है। इस तरह मोदी का अंहकार और सपना टूट चुका है।