आगरा-लखनऊ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए एलएंडटी व जेपी एसोसिएट्स सहित डेढ़ दर्जन से अधिक निर्माणकर्ताओं ने रुचि दिखाई है।
जेपी एसोसिएट़स ने ही आगरा नॉएडा एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य किया था। अब लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे के लिए कंपनी उत्सुकता दिखा रही है।
अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त आलोक रंजन ने निर्माणकर्ताओं को शासन की ओर से हर स्तर पर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।
इस एक्सप्रेस-वे के लिए सरकार को कोई निवेशक नहीं मिला था। अब सरकार ने इसे अपने बजट से बनवाने का फैसला किया है।
सोमवार को गोमतीनगर के एक होटल में यूपी एक्सप्रेसवेज इंडस्ट्रियल डवलपमेंट अथॉरिटी (यूपीडा) की ओर से आईआईडीसी की अध्यक्षता में प्री-अप्लीकेशन कॉन्फ्रेंस हुई।
इसमें यूपीडा के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी मुकुल सिंघल व परियोजना के परामर्शी ने एक्सप्रेस-वे व इसके निर्माण की शर्तों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
निर्माणकर्ताओं ने सवाल किए जिसका अधिकारियों ने जवाब दिया।
आईआईडीसी ने बताया है कि निर्माणकर्ताओं के आए सवालों का विस्तृत जवाब जल्द ही यूपीडा की वेबसाइट पर डाल दिया जाएगा।
प्री-अप्लीकेशन कॉन्फ्रेंस में शामिल कंपनियां
एचसीसी लि., सोमा इंटरप्राइजेज लि.,आईवीआरसीएल लि.,सीएंडसी कंस्ट्रक्शन लि., गायत्री प्रोजेक्ट्स लि., सेनजोश इंडिया लि., जयप्रकाश एसोसिएट्स लि., एपको इंफ्राटेक लि., केएमसी कंस्ट्रक्शन लि., एफकांस इंफ्रास्ट्रक्चर लि., पीएंडसी इंफ्र ाटेक लि., एलएंडटी लि., इरकान इंटरनेशनल लि., पैन इंडिया इन्फ्रा प्रोजेक्ट्स लि., एनसीसी लि.,रंजीत बिल्डकॉन लि., एसएसीवाईआर कंस्ट्रक्शन लि. आदि कॉन्फ्रेंस में शामिल रहीं।