फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अराजकता को बढ़ावा दे रहे भाजपा-बसपा'

Tue, 08 Jul 2014 10:29 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा है कि प्रदेश में भाजपा और बसपा आपसी भाईचारा निभाते हुए एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में हैं। वे अराजकता को बढ़ावा देना चाहते हैं।
विज्ञापन


चौधरी ने कहा कि विधानभवन के अंदर और बाहर सोमवार को भाजपा और बसपा ने मिलीभगत से हंगामा कर जता दिया है कि वे एक ही एजेंडे पर काम कर रहे हैं। वे प्रदेश को हर हाल में पिछड़ा बनाए रखना चाहते हैं।

विधानसभा में दोनों दलों ने विधायी कार्य में व्यवधान डाला। जनहित के मुद्दों को सदन के समक्ष आने से रोकने की जिद पर अड़े रहे।

नतीजतन अध्यक्ष को विधान सभा अनिश्चितकाल काल के लिए स्थगित करने का फैसला करना पड़ा। उन्होंने कहा कि बसपा का साथ भाजपा हमेशा देती आई है।

उसकी मदद से ही मायावती तीन बार प्रदेश की मुख्यमंत्री बन सकीं। बदले में मायावती ने गुजरात जाकर नरेंद्र मोदी के साथ मंच साझा किया था।

उन्होंने कहा कि अराजकता एवं सांप्रदायिक उन्माद फैलाने की कोशिशों पर सरकार की सख्त निगाह है। प्रदेश की शांति व्यवस्था के साथ किसी को खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें