फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र से बसपा का कोई नाता नहीं: सपा

Sat, 28 Sep 2013 11:14 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा के प्रदेश प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी ने कहा है कि बसपा का लोकतंत्र से कोई नाता नहीं है। बसपा सुप्रीमो मायावती हर रोज प्रदेश में राष्ट्रपति राज की गुहार लगा रही है।
विज्ञापन

वह जनादेश का अपमान करने पर तुली हैं। उन्होंने कहा, अखिलेश सरकार विकास के नए एजेंडे पर तेजी से काम कर रही है। कानून व्यवस्था पर नियंत्रण है।

मायावती ने अपने कार्यकाल में गुंडों और माफिया को ही बढ़ावा दिया था। उनकी सरकार में आधा दर्जन से ज्यादा मंत्री-विधायक बलात्कार, हत्या व वसूली में जेल पहुंच गए।

उन्होंने कहा कि भाजपा और बसपा के सुर एक जैसे हैं। उनका भाई-बहन का रिश्ता छुपा नहीं है। इन दोनों दलों की चिंता है कि प्रदेश विकास क्यों कर रहा है। वे इसमें हर हाल में रोड़ा अटकाने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें