फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'राहुल को खेत-खलिहान की सिर्फ किताबी समझ'

Wed, 09 Oct 2013 12:38 PM IST
राजेंद्र सिंह/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी ने मंगलवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'जिन्होंने खेत नहीं देखा, जो मेड़ों पर नहीं चले, उन्हें किसानों की चिंता किसी आश्चर्य से कम नहीं।'

चौधरी ने कहा कि अमेठी में कांग्रेस उपाध्यक्ष ने किसानों को फसल का उचित मूल्य न मिलने की बात कही और एक बड़े पूंजीघराने के मेगाफूड पार्क का शिलान्यास किया।

पढ़ें- 'कांग्रेस के छुटभैये नेता भी सीएम से त्यागपत्र मांग रहे'

चूंकि खेत, खलिहान और फसल की उनकी समझ सुनी-सुनाई और किताबी है, इसलिए उन्होंने आलू के बाजार भाव और पैकिंग में आने वाले आलू चिप्स के दामों के अंतर पर दार्शनिक अंदाज में भाषण देकर किसानों की हमदर्दी पाने की नाकाम कोशिश की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, कांग्रेस राज में किसान और गांव सर्वाधिक उपेक्षित रहे हैं। औद्योगीकरण ने कृषि व्यवस्था को चौपट किया।

पढ़ें- लोकतंत्र से बसपा का कोई नाता नहीं: सपा

सपा प्रवक्ता ने कहा, केंद्र सरकार ने डीजल-पेट्रोल महंगा कर दिया। किसानों को सस्ता कर्ज नहीं मिला। खाद, बीज, पानी के लिए किसान बेहाल रहा। उसकी कहीं सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


कांग्रेस की नीतियां पूंजीपरस्त और अमेरिका परस्त होने के कारण किसानों की घोर उपेक्षा हुई है। इसलिए कांग्रेस और इसके नेता को किसानों के बारे में बोलने का नैतिक अधिकार कैसे हो सकता है।

लखनऊ की ताजा राजनीतिक हलचल जानने के लिए क्लिक करें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें