फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'देश में कई समस्याएं, उनका हल कपड़े बदलने से नहीं होगा'

Sat, 02 May 2015 07:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार का हर फैसला पूंजीपतियों की राय पर हो रहा है। चुनाव में भारी चंदा देने वाले तीन-चार उद्योगपतियों को सरकार लाभ पहुंचा रही है। कांग्रेस फिर से जनता का विश्वास हासिल करेगी। किसानों के बीच कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के जाने पर केंद्र सरकार परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


ये बातें कांग्रेस सांसद व आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ल ने कहीं। वे शुक्रवार को शहर के पं. रामनरेश त्रिपाठी सभागार में यूथ कांग्रेस की ओर से आयोजित युवा जागृति सम्मेलन एवं सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान नरेंद्र मोदी का किया गया एक भी वादा अभी तक पूरा नहीं हो सका है। मनमोहन सिंह सरकार की योजनाएं ही मोदी सरकार लागू कर रही है। भूमि अधिग्रहण बिल का कांग्रेस विरोध करेगी।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि देश में कई समस्याएं हैं। उनका हल दिन में तीन-तीन, चार-चार बार कपड़े बदलने से नहीं होगा। मोदी सरकार जनता के लिए कार्य नहीं कर रही है।
विज्ञापन

साधु के नाम पर कलंक हैं साक्षी महाराज

राजीव शुक्ला बोले, हिंदुस्तान में 70 करोड़ युवा हैं। युवाओं को लेकर जागृति पैदा करने की जरूरत है। युवाओं को अच्छी शिक्षा देकर उन्हें सही दिशा में ले जाया जा सकता है। लड़कियों की शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि आज महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। कांग्रेस एक बार फिर से जनता का विश्वास हासिल करेगी।

उन्होंने भाजपा सांसद साक्षी महराज के विवादित बयान पर कहा कि वे साधु के नाम पर कलंक हैं। आईपीएल में सुरेश रैना के बेहतर प्रदर्शन पर कहा कि यह प्रदेश के लिए गौरव की बात है। इसके पूर्व कार्यक्रम में पहुंचने पर आयोजक यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राजेश तिवारी की अगुवाई में युवा कांग्रेसियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्हें कांग्रेसियों ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

सम्मेलन को यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव डॉ. उमाशंकर पांडेय, दीपक सिंह, लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा, लखनऊ के जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी, मलय द्विवेदी, प्रमोद मिश्र समेत कई लोगों ने संबोधित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद राम सिंह ने की। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष विष्णु प्रकाश तिवारी, जिला प्रवक्ता तेजबहादुर पाठक, सुब्रत सिंह, रीतेश सिंह, राधेरमण मिश्र, रणजीत सिंह सलूजा समेत कई लोग मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें