फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजभर ने बीजेपी ने चेताया, महंगाई ने ली है सरकारों की बलि

Mon, 10 Sep 2018 10:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि महंगाई ने इससे पहले भी कई सरकारों की बलि ली है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि का असर व्यापारी, युवा, किसान और गरीबों पर पड़ता है। इसलिए इस मूल्य वृद्धि का दुष्परिणाम सत्ताधारी दल को भुगतना पड़ता है।

विज्ञापन


राजभर ने कहा कि वे एससी-एसटी एक्ट में किए गए बदलाव के खिलाफ हैं। इस मामले में वे पूरी तरह से सुप्रीम कोर्ट के फैसले के साथ हैं। उन्होंने कहा, मैं इस मामले में दलित या अपर कास्ट कार्ड नहीं खेल रहा हूं, बल्कि सच्चाई का कार्ड चल रहा हूं। जो इस कानून के शिकार हुए हैं, वे इस पीड़ा को अच्छी तरह से समझ सकते हैं।

वहीं, राजभर ने कहा कि बीजेपी के साथ उनका गठजोड़ वर्ष 2024 तक के लिए है। अगर भाजपा कहती है कि उसे हमारी जरूरत नहीं है, तो अपना मंत्री पद तत्काल लौटा सकते हैं। 
विज्ञापन

अगर पिछड़ों की बात करना अनुचित है, तो बीजेपी उनसे तत्काल नाता तोड़ सकती है। 

उन्होंने पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों के साथ छात्रवृत्ति वितरण में भेदभाव का आरोप भी लगाया। कहा, 16 अप्रैल को एससी, अल्पसंख्यक और सामान्य वर्ग के छूटे छात्रों को आवेदन करने की सुविधा दी गई, पर ओबीसी छात्रों के लिए इससे दूर रखा गया।

उन्होंने कहा कि पिछड़े वर्ग के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है, पर भाजपा के पिछड़े वर्ग के नेता सीएम के सामने मुंह नहीं खोल पा रहे हैं। सरकार सबके सहयोग से चलती है, पर वर्तमान ऐसा नहीं हो रहा है।

उन्होंने कहा कि वे शत-प्रतिशत ओबीसी छात्रों के लिए योजना का लाभ चाहते हैं। उन्होंने शिक्षक चयन बोर्ड पर भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में एलायंस पूरी तरह से भाजपा के रुख पर निर्भर करेगा।

यहां बता दें कि राजभर इससे पहले भी अपनी ही गठबंधन सरकार के खिलाफ कई बार बयान दे चुके हैं। उन्होंने यहां तक कहा है कि भाजपा शासन में भ्रष्टाचार पूर्ववर्ती सपा और बसपा सरकारों से भी ज्यादा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें