फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजभर ने सपा प्रमुख पर साधा निशाना : नीतीश सटकर तो अखिलेश हटकर मोदी को पीएम बनाने में कर रहे मदद

Wed, 31 Jan 2024 07:34 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

नीतीश कुमार की एनडीए में वापसी पर तंज कसते हुए राजभर ने कहा कि विपक्ष भी केन्द्र में फिर से नरेन्द्र मोदी की सरकार बनाने में मदद कर रहा है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार एनडीए में सटकर साथ दे रहे हैं तो सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी हटकर इसके लिए मदद कर रहे हैं।
विज्ञापन
ओम प्रकाश राजभर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने मंगलवार को एक बार फिर से सपा अध्यक्ष पर निशाना साधा है। नीतीश कुमार की एनडीए में वापसी पर तंज कसते हुए राजभर ने कहा कि विपक्ष भी केन्द्र में फिर से नरेन्द्र मोदी की सरकार बनाने में मदद कर रहा है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार एनडीए में सटकर साथ दे रहे हैं तो सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी हटकर इसके लिए मदद कर रहे हैं।

विज्ञापन


मंगलवार को जारी बयान में सुभासपा अध्यक्ष ने कहा कि सपा अध्यक्ष भी विपक्षी गठबंधन से बाहर निकलकर भाजपा का सहयोग करना चाहते हैं। उन्होंने अखिलेश से यह सवाल भी किया कि सबसे सामने तो अखिलेश भाजपा के खिलाफ बयानबाजी करते हैं, लेकिन चुपके से फूल का गुलदस्ता लेकर भाजपा नेताओं के यहां क्यों जाते हैं? उन्होंने कहा कि अखिलेश अब सिर्फ सपने ही देखते रहेंगे और सपने में ही पीएम, सीएम बनते रहेंगे। उन्होंने कहा कि शिवपाल यादव बड़े और अनुभवी नेता हैं, लेकिन वह इस समय दुखी हैं।, क्योंकि पार्टी में उनकी सुनी नहीं जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें