फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान के बाद सीएम योगी से मुलाकात का राजा भैया ने खोला राज

Sun, 25 Mar 2018 10:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
cm yogi and raja bhaiya - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कुंडा से निर्दल विधायक और पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में सपा को जिताना और बसपा को हराना उनका लक्ष्य था। जिसमें वह सफल हुए। सपा जीत गई और बसपा हार गई। वोटिंग के तुरंत बाद सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात को लेकर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से उनके करीबी रिश्ते हैं, जिसके चलते वह मिलने गए थे।

विज्ञापन


राजाभैया ने शुक्रवार को राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान के दौरान एक ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने कहा था, ना मैं बदला हूं न मेरी राजनीतिक विचारधारा बदली है, मैं अखिलेश जी के साथ हूं, का ये अर्थ नहीं कि मैं बसपा के साथ हूं।

पढ़ें-मतदान के बाद मुख्यमंत्री योगी से मिलने पहुंचे राजा भैया
विज्ञापन


इस ट्वीट के बाद राजाभैया के भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि राजाभैया अंत तक सपा को वोट देने की बात दोहराते रहे। सस्पेंस तब और गहरा गया जब वोट डालने के तुरंत बाद वह मुख्यमंत्री से मिलने चले गए।
विज्ञापन


शनिवार को अमर उजाला से हुई बातचीत में राजा भैया ने कहा कि मुख्यमंत्री से पारिवारिक संबंध हैं। इसके चलते वह मिलने गए थे। राज्यसभा में उनका और उनके करीब विधायक विनोज सरोज का मत किसे गया? इस सवाल के जवाब में उन्होंने साफ तौर पर कुछ भी नहीं बताया। उन्होंने कहा कि सपा की जीत और बसपा की हार उनका लक्ष्य था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें