फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती की प्रेस कांफ्रेंस का असर, रालोद विधायक पर गिरी गाज, अखिलेश ने भी हटाया ट्वीट

Sun, 25 Mar 2018 10:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मायावती व अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बसपा सुप्रीमो मायावती की प्रेस कांफ्रेंस का असर रालोद और अखिलेश यादव पर हुआ है। क्रॉस वोटिंग करने पर राष्ट्रीय लोक दल ने अपने विधायक सहेंद्र को पार्टी से निष्कासित कर दिया है, जबकि अखिलेश यादव ने कुंडा विधायक के समर्थन के लिए शुक्रवार को किया गया ट्वीट डिलीट कर दिया है।

विज्ञापन


आपको बता दें कि मायावती ने लखनऊ में आज प्रेस कांफ्रेंस करते हुए रालोद द्वारा बसपा को वोट न करने कर आपित्त जताई थी। वहीं, उन्होंने ये भी कहा कि राजा भैया ने अखिलेश यादव को धोखा दिया।

यहां ध्यान देने वाली बात है कि राजा भैया ने कल राज्यसभा प्रत्याशी को वोट करने से पहले ट्वीट किया था कि वो अखिलेश के साथ है लेकिन बसपा के साथ नहीं हैं। जिस पर अखिलेश ने ट्वीट कर उनके समर्थन के लिए आभार जताया था। इसी ट्वीट को उन्होंने हटा लिया।
विज्ञापन


मायावती ने प्रेस कांफ्रेंस में ये भी कहा कि गेस्ट हाउस कांड में जो कुछ भी हुआ उसके लिए अखिलेश यादव दोषी नही हैं। इससे ये साफ हो गया है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलफ यूपी में महागठबंधन तय है।
विज्ञापन


मायावती ने ये कांग्रेस से भी रिश्ते अच्छे होने की बात कही।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें