फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजीव गांधी ने देश की अखंडता के लिए किया अपने जीवन का बलिदान: प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर

Tue, 20 Aug 2019 11:06 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
स्वर्गीय राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गांधी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 75वीं जयंती पर कांग्रेसियों ने उनके दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। प्रदेश मुख्यालय में आयोजित संगोष्ठी में प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि देश की अखंडता के लिए राजीव गांधी ने अपना जीवन बलिदान कर दिया।

विज्ञापन


उन्होंने सूचना क्रांति लाकर भारत को दुनिया में प्रतिस्पर्धा करने लायक बनाया और लाइसेंस राज खत्म कर आर्थिक उदारीकरण को आगे बढ़ाया। उन्होंने देश को नई दिशा दी। राज बब्बर ने कहा कि 18 वर्ष की उम्र में मतदान का अधिकार राजीव सरकार की ही देन है।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को दृढ़ता के साथ अपने विचारों को रखना होगा, जिससे वोटों के लिए राष्ट्रवाद की बात करने वालों की असलियत सामने लायी जा सके।
विज्ञापन


कार्यक्रम में विधायक आराधना मिश्रा ‘मोना’, वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मदान समेत कई लोग मौजूद रहे। इसके अलावा मुख्यालय पर ही आयोजित रक्तदान शिविर में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह और शैलेंद्र तिवारी समेत कई लोगों ने रक्तदान किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें