फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस को जल्दी नहीं, अखिलेश-मायावती को है गठबंधन की जरूरत: राज बब्बर

Mon, 17 Apr 2017 08:15 AM IST
amar ujala.com, presented by-ईश्वर आशीष
विज्ञापन
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर का कहना है कि हमें गठबंधन की जल्दी नहीं है। गठबंधन की जरूरत अखिलेश यादव व मायावती को है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व सपा के एजेंडे अलग-अलग है। कांग्रेस जाति और धर्म की राजनीति नहीं करती है।
विज्ञापन


रविवार को राजबब्बर लखनऊ में कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित जिला व शहर अध्यक्षों की बैठक में हिस्सा लेने आए थे।

बैठक में विधानसभा चुनाव में हार का ठीकरा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सपा पर फोड़ा और कहा ‌कि अगर गठबंधन न होता तो हम अच्छा प्रदर्शन करते।

राज बब्बर ने कहा कि गठबंधन को लेकर अभी कोई फैसला नहीं किया गया है। इस बारे में फैसला भविष्य में लिया जाएगा। आगे उन्होंने यह भी जोड़ा कि कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है।

वहीं, तीन तलाक के मुद्दे पर राज बब्बर ने कहा भाजपा को मुस्लिम महिलाओं से कोई मतलब नहीं है। उन्होंने तीन तलाक को राजनीतिक मुद्दा बना दिया है। हर धर्म की अपनी सीमाए होती हैं। हिंदू धर्म में तलाक जैसा कोई शब्द नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें