फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बारिश में पारे का गोता, लखनऊ में टूटा एक दशक का रिकॉर्ड

विज्ञापन
लखनऊ में बारिश के नजारे।  - फोटो : अमर उजाला/संवाद
विज्ञापन
मोंथा तूफान के असर से बृहस्पतिवार को माैसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला। तड़के शुरू हुई रिमझिम बारिश और झोंकेदार हवाओं के असर से दिन का अधिकतम तापमान पर पारा 6.5 डिग्री को गोता लगाकर 23.9 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा, जो बीते 10 वर्ष में अक्तूबर के महीने में राजधानी में दर्ज किया गया सबसे कम अधिकतम तापमान है। इसके पहले वर्ष 2015 में अक्तूबर में अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

मोंथा तूफान के प्रभाव से मौसम में बदलाव की शुरुआत बुधवार की रात ही हो गई थी। रात में बूंदाबांदी हुई। बृहस्पतिवार तड़के बादलों की सक्रियता बढ़ी तो बूंदाबांदी रिमझिम बारिश में बदल गई। इसके बाद पूरे दिन कभी तेज तो कभी धीमी बारिश होती रही। शाम तक राजधानी में 22.9 मिमी की बारिश रिकाॅर्ड हुई। इसके पहले वर्ष 2022 के अक्तूबर माह में एक दिन में इससे ज्यादा 65.5 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है।

रेनकोट के साथ गर्म कपड़ों की पड़ी जरूरत

दिन भर हुई बारिश से काम पर निकले लोगों को परेशान होना पड़ा। लोगों को छतरी, रेनकोट के साथ गर्म कपड़ों की जरूरत पड़ी। पारे में गिरावट का हाल ये रहा कि दिन और रात के तापमान में महज 1.1 डिग्री का फर्क रह गया। शाम में बारिश थमने पर लोग सुहाने मौसम का लुत्फ उठाने सैर पर निकले।
विज्ञापन

आज भी भीगो सकते हैं बादल
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ में शुक्रवार को भी बूंदाबांदी के आसार हैं। लखनऊ में मोंथा तूफान का असर शुक्रवार रात तक कमजोर पड़ जाएगा। एक नवंबर से माैसम के साफ होने के संकेत हैं। शनिवार से दिन के पारे में एक बार फिर बढ़त देखने को मिलेगी।

अक्तूबर में लखनऊ में अब तक के सबसे ठंडे दिन

वर्ष अधिकतम तापमान

1972 21.3 डिग्री सेल्सियस
1977 21.8 डिग्री सेल्सियस

1985 23.8 डिग्री सेल्सियस
2014 22.5 डिग्री सेल्सियस

2015 23.3 डिग्री सेल्सियस
2025 23.9 डिग्री सेल्सियस

बारिश से धुल कर साफ हो गई हवा

बृहस्पतिवार की बारिश में लखनऊ के सभी छह वायु गुणवत्ता मापक स्टेशनों की हवा हरे यानी सेहत के लिए बेहतर श्रेणी में दर्ज हुई। शहर का औसत एक्यूआई 68 सूचकांक के साथ हरे जोन में रहा। गोमती नगर की हवा 34 सूचकांक के साथ गहरे हरे जोन में यानी सबसे बेहतर रही।
गोमतीनगर- 34 - गहरा हरा-अच्छा

बीबीएयू- 65 - हरा - अच्छा
कुकरैल - 58 - हरा - अच्छा

अलीगंज- 78 - हरा - अच्छा
तालकटोरा - 82 - हरा - अच्छा

लालबाग- 88 - हरा - अच्छा

Next
AU ऐप में पढ़ें