फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बारिश ने थामी रफ्तार, जाम में जूझे लोग

Fri, 07 Aug 2026 02:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
शहर में वि​भिन्न जगहों पर लगा जाम।
विज्ञापन
लखनऊ। शहर में बृहस्पतिवार सुबह से ही शुरू हुई बारिश के कारण जगह-जगह जाम की स्थिति बन गई। जाम से बचने के लोग जिन गलियों में गए वहां भी राहत नहीं पा सके।
विज्ञापन


आईजीपी चौराहे से विजयीपुर जाने वाला मार्ग दोपहर करीब एक बजे जाम के कारण चोक हो गया। कुछ ऐसा ही हाल आरबीआई चौराहे का रहा। जाम की समस्या तब और गंभीर हो गई जब दोपहर में हजरतगंज में सेंट फ्रॉसिंस और लामार्टीनियर गर्ल्स कॉलेज की छुट्टी हुई। लोगों के जल्दी निकलने की होड़ के कारण सभी फंस गए। गोमतीनगर के विशाल खंड में लोहिया पार्क चौराहे से अंबेडकर पार्क चौराहे के बीच जाने वाले रास्ते में पेड़ गिरने से यातायात ठप हो गया। हालांकि ट्रैफिक पुलिस लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए मशक्कत करते भी दिखी।
समतामूलक चौराहे पर लगाई गई बैरिकेडिंग
समतामूलक चौराहे से बालू अड्डा जाने वाली रोड पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगा दी। देखते ही देखते वहां लंबा जाम लग गया। लोग करीब ढाई घंटे तक जाम में फंसे रहे। इसी तरह अंबेडकर पार्क से 1090 चौराहा, चरक चौराहा, चारबाग और आलमबाग बस टर्मिनल के पास भी जाम की स्थिति बनी रही।

शहर में विभिन्न जगहों पर लगा जाम।

शहर में विभिन्न जगहों पर लगा जाम।

शहर में विभिन्न जगहों पर लगा जाम।

शहर में विभिन्न जगहों पर लगा जाम।

शहर में विभिन्न जगहों पर लगा जाम।

शहर में विभिन्न जगहों पर लगा जाम।

शहर में विभिन्न जगहों पर लगा जाम।

शहर में विभिन्न जगहों पर लगा जाम।

शहर में विभिन्न जगहों पर लगा जाम।

शहर में विभिन्न जगहों पर लगा जाम।

शहर में विभिन्न जगहों पर लगा जाम।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें