फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राजधानी में उमस के बाद पड़ी बूंदें, कल से बढ़ेगी तपिश

विज्ञापन
राजधानी का मौसम बदला।
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में बुधवार को दिन की शुरुआत तल्ख धूप और तपिश के साथ हुई। तीखी धूप के साथ उमस ने लोगों की परीक्षा ली। बढ़े हुए तापमान ने जेठ की तीखी गर्मी का अहसास कराया।
विज्ञापन

दोपहर बाद अचानक बादलों की सक्रियता बढ़ी, तेज झोंकेदार हवाएं चलने लगीं। देखते देखते आसमान में घने काले बादल छा गए और बूंदाबांदी शुरु हो गई।

माैसम विभाग का कहना है कि अब राजधानी में पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ चुका है। बृहस्पतिवार से तापमान में क्रमश: बढ़ोतरी आएगी और तपिश व गर्मी में इजाफा होगा। अगले एक हफ्ते में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक होने के आसार हैं।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक बृहस्पतिवार से तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। 16 मई से राजधानी में लू चलने और तपिश बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम तापमान 1 डिग्री की बढ़त के साथ 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री की बढ़त के साथ 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

राजधानी का मौसम बदला।

राजधानी का मौसम बदला।

राजधानी का मौसम बदला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें