फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तेज रफ्तार डंपर कई वाहनों से टकराया, पांच लोग घायल

Thu, 14 May 2026 02:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
मड़ियांव में सीतापुर रोड स्थित चंद्रा हॉस्पिटल के पास हुए हादसे की तस्वीरें।
विज्ञापन
गुडंबा। मड़ियांव में सीतापुर रोड स्थित चंद्रा हॉस्पिटल के पास बुधवार सबुह तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर कई वाहनों से टकरा गया। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें दो बाइक सवार और एक सरकारी शिक्षिका शामिल हैं। घटना के बाद चालक व क्लीनर डंपर छोड़कर भाग गए। हादसे के बाद काफी देर तक सीतापुर सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन

भरतनगर निवासी आशु गौतम (26) अपने छोटे भाई आनंद को बाइक से छोड़ने गए थे। वह मुख्य सड़क व सर्विस लेन के बीच बनी सीमेंटेड रेलिंग के पास बाइक पर बैठे थे और आनंद खड़े होकर बस का इंतजार करने लगा। इस बीच इंजीनियरिंग कॉलेज की ओर से आ रहा तेज रफ्तार डंपर मड़ियांव ओवरब्रिज से उतरते समय अनियंत्रित हो गया और ऑटो, टेंपो और उनकी बाइक को टक्कर मारते हुए रेलिंग में फंसकर रुक गया। डंपर का पहिया चढ़ने से आशु का बायां पैर जांघ से कटकर अलग हो गया। ऑटो में बैठीं गोमतीनगर के विज्ञानखंड निवासी और सीतापुर के अलाईपुर प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षिका निधि सिंह (28) के दाहिने पैर में फ्रैक्चर हुआ। ऑटो चालक इंदिरानगर निवासी श्याम सुंदर और टेंपो चालक बीकेटी के नंदना निवासी चालक पंकज भी घायल हुए। कुशीनगर के घोड़ादेउर निवासी बाइक सवार अभय सिंह (22) भी डंपर की चपेट में आकर घायल हो गए।आधारखेड़ा निवासी विकुलजीत गुप्ता की कार क्षतिग्रस्त हुई, पर वह सुरक्षित बचे।
क्रेन की मदद से डंपर को पुलिस ने हटवाया
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से डंपर को सड़क किनारे हटवाया और सभी घायलों को ट्रॉमा सेंटर भेजा। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्र ने बताया कि डंपर के नंबर से मालिक और चालक की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन

ऑटो में फंसी शिक्षिका को लोगों ने निकाला
घटना के बाद आसपास मौजूद लोग मदद को दौड़े। दर्द से तड़प रहे आशु से परिजनों का नंबर लेकर उन्हें घटना की सूचना दी। वहीं ऑटो में फंसी शिक्षिका निधि को मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। निधि के पिता अनिल कुमार चिनहट थाने में दरोगा हैं।



रेलिंग से टकराकर रुका डंपर
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क किनारे बनी सीमेंटेड रेलिंग डंपर के लिए रुकावट बनी। रेलिंग के कारण डंपर आगे नहीं बढ़ सका। इससे सर्विस लेन पर मौजूद दुकानों और राहगीरों के बीच बड़ा हादसा होने से बच गया।
हादसे के बाद लगा लंबा जाम
हादसे के बाद सीतापुर सड़क पर लंबा जाम लग गया। यातायात सामान्य करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

मड़ियांव में सीतापुर रोड स्थित चंद्रा हॉस्पिटल के पास हुए हादसे की तस्वीरें।

मड़ियांव में सीतापुर रोड स्थित चंद्रा हॉस्पिटल के पास हुए हादसे की तस्वीरें।

मड़ियांव में सीतापुर रोड स्थित चंद्रा हॉस्पिटल के पास हुए हादसे की तस्वीरें।

मड़ियांव में सीतापुर रोड स्थित चंद्रा हॉस्पिटल के पास हुए हादसे की तस्वीरें।

मड़ियांव में सीतापुर रोड स्थित चंद्रा हॉस्पिटल के पास हुए हादसे की तस्वीरें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें