राजधानी लखनऊ में दोपहर करीब दो बजे के बाद मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। तेज हवाओं व गरज चमक के साथ बारिश होने लगी और करीब दस मिनट तक ओलावृष्टि होती रही।
मटर के दाने से लेकर सुपारी के आकार तक के ओले गिरने से डालीबाग, गोमती नगर, हजरतगंज और लोहिया पथ के इलाकों में ट्रैफिक सुस्त पड़ गया लोगों ने वाहन किनारे खड़े कर जगह-जगह आश्रय लिया।
लखनऊ के आसपास के इलाकों में भी गरज चमक के साथ तेज बारिश और ओलावृष्टि होने की खबर है।