फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम के तेवर से किसान सहमे, फिर हुई बारिश!

Mon, 13 Apr 2015 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम के तेवरों में बदलाव से अन्नदाता एक बार फिर सहम गया है। रविवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश से फसलों को फिर नुकसान हुआ है। लखनऊ व आगरा में तेज वर्षा और मथुरा के आसपास फिर ओलावृष्टि ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया है।
विज्ञापन


अब गेहूं की कटाई में और देरी होगी, कटे हुए गेहूं की थ्रेसिंग नहीं हो पाएगी। मौसम विभाग ने मंगलवार को पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में आंधी और ओले गिरने की चेतावनी जारी की है।

प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम का मिजाज शनिवार रात से ही बदल रहा था। तेज रफ्तार हवाओं के बाद पश्चिमी यूपी में रविवार तड़के बूंदाबांदी हुई। लखनऊ और आसपास के इलाकों में दुपहर बाद तेज बारिश हुई।
विज्ञापन


मौसम के इस बदलाव ने बारिश और ओलावृष्टि के कारण पहले से टूटे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें ला दी हैं। आने वाले समय में किसान पशुओं के सामने चारे के संकट को लेकर आशंकित हैं।

राजधानी लखनऊ में रिकार्ड बारिश

राजधानी लखनऊ में रविवार को दुपहर बाद पौने घंटे में 18.2 मिमी. रिकार्ड बारिश ने शहर को तर बतर कर दिया। अप्रैल महीने में एक दिन में ये अब तक की सबसे ज्यादा बारिश रिकार्ड हुई। आगरा में शाम तक 20 मिमी. बारिश दर्ज हुई। मथुरा में आलू के आकार के ओले पड़े।

बादल और बारिश के चलते दिन का अधिकतम पारा सामान्य से 12 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। मौसम विज्ञानी अगले 48 घंटों में कुछेक इलाकों में मौसम के तेवर ऐसे ही रहने का अनुमान जता रहे हैं। पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

अंधड़ के साथ बूंदाबांदी:
मेरठ, मुजफ्फरनगर में एक-एक मिमी. बरसात दर्ज की गई। बहराइच, वाराणसी, सुल्तानपुर, इलाहाबाद, बरेली, गाजीपुर, चुर्क, बाराबंकी, कानपुर, खीरी, हरदोई, मुरादाबाद, उरई में भी अंधड़ों के साथ बूंदाबांदी हुई।

गोरखपुर, वाराणसी, बहराइच, इलाहाबाद, मेरठ, लखनऊ, चुर्क, कानपुर शहर, खीरी, हरदोई, उरई इलाकों में ये सामान्य से 7 से 12 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का। कई इलाकों में ये 27 से 30 डिग्री डिग्री के बीच ही दर्ज हुआ।
विज्ञापन

यह कहते हैं मौसम विज्ञानी

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता का कहना है‌ ‘पश्चिमी विक्षोभ के चलते राजस्थान के आसपास के इलाकों में सक्रिय चल रहे अपर एयर साइक्लानिक सरकुलेशन सिस्टम से मौसमी उठापटक अभी अगले एक-दो दिन और जारी रह सकती है।

उत्तर-पश्चिम से आती हवाओं, बौछारों और बादलों की लुकाछिपी से पारा तेजी से लुढ़का है।

सोमवार दोपहर बाद से मैदानी इलाकों में सुधार होना शुरू हो जाएगा, जबकि पश्चिमी उप्र में कुछे इलाकों में तेज अंधड़ों के साथ गरज-चमक कर बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी उप्र में अंधड़ों और ओले गिरेने की चेतावनी जारी की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें