फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शताब्दी से रेलवे ने हटा दिया लग्जरी अनुभूति कोच, यात्री परेशान

विज्ञापन
शताब्दी एक्सप्रेस।
विज्ञापन
लखनऊ। वीआईपी ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस का लग्जरी अनुभूति कोच रेलवे ने अचानक हटा दिया है। इससे यात्रियों की परेशानियां बढ़ गई हैं। सूत्र बताते हैं कि तकनीकी खामी के चलते कोच हटाया गया है।
विज्ञापन

लखनऊ जंक्शन से नई दिल्ली के बीच चलने वाली वीआईपी ट्रेन 12003 शताब्दी एक्सप्रेस उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की ट्रेन है। ट्रेन में एसी चेयरकार व एग्जीक्यूटिव चेयरकार के साथ अनुभूति श्रेणी का एक कोच लगाया जाता रहा है। यह कोच करीब छह साल पहले ट्रेन में लगाया गया। इसका उद्देश्य उच्चवर्गीय यात्रियों को आकर्षित करना था। जो यात्री विमानों से सफर करते हैं, उनके लिए अनुभूति में विमान सरीखी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। इसमें खानपान, सेवा-सत्कार व सिटिंग की सुविधा अन्य बोगियों से खास होती है। इसके चलते ही अनुभूति कोच का किराया 2,500 रुपये से अधिक पहुंच जाता है।
इसके बावजूद कोच में यात्री टिकट बुक करवाते हैं, लेकिन हाल ही में रेलवे ने शताब्दी से यह कोच अचानक हटा दिया है। सूत्र बताते हैं कि अनुभूति कोच में यात्रियों की शिकायतें आ रही थीं। कोच में तकनीकी खामियां भी थीं, जिसके चलते इसे हटाया गया है। चूंकि ट्रेन का प्राइमरी मेंटेनेंस दिल्ली में होता है, इसलिए लखनऊ में रेलवे अफसर इस बाबत कुछ भी स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि अनुभूति कोच फिलहाल नहीं लगाया जा रहा है। यात्रियों की मांग पर जल्द ही बोगी ट्रेन में दोबारा लगा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें