फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पीजीआई कर्मियों की सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष करने की मांग

विज्ञापन
संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान।
विज्ञापन
लखनऊ। संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) के कर्मचारियों ने सेवानिवृत्ति की आयु 60 वर्ष से बढ़ाकर 65 वर्ष करने की मांग की है। एसजीपीजीआई ऑल एम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन ने इस संबंध में निदेशक को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मेश कुमार और महामंत्री सीमा शुक्ला के अनुसार देश के कई प्रमुख शैक्षणिक और चिकित्सा संस्थानों आईआईटी, आईआईएम, एम्स और केंद्रीय विश्वविद्यालयों में शिक्षकों-अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु पहले ही 65 से 68 वर्ष की जा चुकी है। पीजीआई भी उसी श्रेणी में आता है। इसलिए यहां भी सेवानिवृत्ति की उम्र 65 वर्ष की जानी चाहिए। इस फैसले से चिकित्साकर्मियों की कमी भी दूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें