फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 20 रेलकर्मी सम्मानित

विज्ञापन
उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 20 रेलकर्मी सम्मानित
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

लखनऊ। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के हजरतगंज स्थित कार्यालय में डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने संरक्षा से जुड़े कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 20  रेलकर्मियों को सोमवार को अलंकृत किया।
विज्ञापन

सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी समर्थ गुप्ता, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक समन्वय पवनीश कट्टल की उपस्थित में सम्मान समारोह हुआ। सम्मानित किए गए रेलकर्मी लखनऊ मंडल के परिचालन तथा यांत्रिक विभाग से संबंधित हैं, जिन्होंने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में संरक्षित एवं सुरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित करने में सराहनीय भूमिका निभाई है। इनके सतर्क प्रयासों से मंडल में संरक्षा मानकों में निरंतर सुधार हुआ है। डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने कहाकि संरक्षा रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कर्मचारियों की सतर्कता, समयबद्ध निर्णय क्षमता एवं समर्पण ही सबसे बड़ी पूंजी है। मंडल स्तर पर संरक्षा के मानकों को बनाए रखने में इन कर्मियों की भूमिका अनुकरणीय है।

उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 20 रेलकर्मी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें