फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिजर्व कोच में नहीं चलेगी टीटी की मनमानी, अधिक यात्रियों पर देना होगा जीआरपी को जवाब

Sun, 04 Feb 2018 11:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
भारतीय रेलवे
विज्ञापन

ट्रेन के रिजर्व कोच में अधिक यात्री नजर आने पर जीआरपी के सिपाही तुरंत टीटी से सवाल करेंगे और इसे थाने के रोजनामचे में बकायदा दर्ज भी करेंगे। साथ ही अधिक यात्री बैठाने वाले टीटी की रेलवे के अफसरों से शिकायत भी होगी।

विज्ञापन


एडीजी रेलवे बिजय मौर्या ने रिजर्व कोच में आए दिन हो रही चोरियों पर अंकुश लगाने के लिए सिपाहियों को ये निर्देश दिए हैं। वे शनिवार को चारबाग जीआरपी लाइन में छह अनुभागों के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने यात्रियों से तालमेल बनाकर उनकी मदद करने व अन्य उत्कृष्ट कार्य करने वाले 60 सिपाहियों को सराहा और उनसे दो-दो सिपाही जोड़ने को भी कहा। उन्होंने अगले सम्मेलन तक इन्हीं 60 सिपाहियों की तरह काम करने वाले 120 सिपाही तैयार करने को कहा।
विज्ञापन


एडीजी ने जीआरपी के कर्मचारियों को यात्रियों से अच्छा व्यवहार, उनकी मदद व एक-एक अपराधी का टॉरगेट तय कर उन पर नजर रखने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा ई-एफआईआर का प्रचार करने को कहा।

ट्रेन में सफर के दौरान चोरी होने पर आमतौर पर यात्री  फोन से सूचना देते हैं। किसी स्टेशन पर उतर कर रिपोर्ट दर्ज कराने में यात्रियों दिक्कत होती है।

ऐसे में ई-एफआईआर से रिपोर्ट दर्ज कराने पर उन्हें थाने में नहीं जाना पड़ेगा और अपराधी पकड़कर उनका सामान बरामद करने की कार्रवाई शुरू हो जाएगी। सम्मेलन में एसपी जीआरपी सौमित्र यादव व अन्य अधिकारी भी शामिल हुए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें