फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे में 4,976 पदों के लिए 15 लाख से अधिक आवेदन

Sat, 07 Apr 2018 02:08 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड
विज्ञापन

रिक्त पदों से हो रही दिक्कतों से निपटने और संगठनात्मक ढांचा मजबूत करने के उद्देश्य से पूर्वोत्तर रेलवे में करीब पांच हजार पदों पर भर्तियां होंगी। इसके लिए कुल 15,20,444 आवेदन आए हैं। वहीं, पूरे देश में कुल 89,409 पदों पर भर्ती हो रही है।

विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी संजय यादव ने बताया कि रेलवे भर्ती बोर्ड, गोरखपुर ने 4,976 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला था। इसमें ग्रुप- सी के 1,234 और सहायक लोको पायलट व  टेक्नीशियन के  354 पद हैं।

इसी तरह ग्रुप-डी के 3,388 पदों पर ट्रैकमैन, गैंगमैन, हेल्पर, पोर्टर, पॉइंटमैन व केबिनमैन की भर्ती के लिए आवेदन आए हैं। आवेदन की अंतिम तारीख बीत चुकी है। अब आगे की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन पदों के  लिए कुल 15,20,444 लोगों ने आवेदन किए हैं।
विज्ञापन


यानी एक पद के लिए 305 उम्मीदवारों में होड़ रहेगी। पूर्वोत्तर रेलवे सहित पूरे भारतीय रेल में विभिन्न श्रेणियों के 89,409 पदों पर भर्तियां  होनी है। इसमें ग्रुप- सी (असिस्टेंट लोको पायलट और टेक्नीशियन) के 26,502 और ग्रुप- डी (गैंगमैन, खलासी, गेटमैन, पॉइंटमैन) के 62,907 पदों पर भर्तियां हो रही हैं। इन पदों पर देशभर से कुल पौने तीन करोड़ लोगों ने आवेदन किए हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

यह है प्रक्रिया

ग्रुप- डी
-कम्प्यूटर आधारित टेस्ट होगा, 90 मिनट में सौ प्रश्न हल करने होंगे। जनरल श्रेणी के अभ्यर्थियों को 40 प्रतिशत व अन्य को 30 फीसदी प्रश्न हल करने होंगे।
-फिजिकल एफिसिएंसी टेस्ट में कुल वैकेंसी से दोगुने लोगों को पहले टेस्ट की मेरिट पर बुलाया जाएगा। इस टेस्ट को क्वालिफाई करना अनिवार्य होगा।
-इसके बाद कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट में प्रदर्शन के आधार पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा।

ग्रुप- सी
इस ग्रुप में पूरी चयन प्रक्रिया में फर्स्ट स्टेज सीबीटी (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट), सेकंड स्टेज सीबीटी, कम्प्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के चार चरण होंगे। सहायक लोको पायलट व टेक्नीशियन पदों पर भर्तियों के लिए दो चरणीय परीक्षा, फर्स्ट स्टेज सीबीटी व सेकंड स्टेज सीबीटी कॉमन रहेगी। जो अभ्यर्थी फर्स्ट स्टेज सीबीटी में सफल होंगे, उन्हें ही सेकंड स्टेज सीबीटी में बुलाया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने सहायक लोको पायलट के लिए आवेदन किया है, उन्हें सेकंड स्टेज सीबीटी पास करने के बाद कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट देना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें