फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रेलवे ने दिया भवन, बादशाह नगर रेलवे कॉलोनी के बच्चों को मिला नया स्कूल

Fri, 05 Sep 2025 02:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
नए भवन में पढ़ाई करते बच्चे। 
विज्ञापन
लखनऊ। बादशाह नगर रेलवे कॉलोनी के बच्चों की मुस्कान लौट आई है। प्राथमिक विद्यालय के 37 बच्चों को अब दो किलोमीटर दूर महानगर की 35वीं पीएसी वाहिनी में पढ़ने के लिए नहीं जाना पड़ेगा। बृहस्पतिवार को पूर्वोत्तर रेलवे ने अपना स्काउट एंड गाइड्स भवन इस विद्यालय को आवंटित कर दिया। नए भवन में पढ़ाई शुरू होते ही बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
विज्ञापन

पहले यह विद्यालय पूर्वोत्तर रेलवे के ही एक भवन में संचालित था। रेलवे स्टेशन परिक्षेत्र के पुनर्निर्माण के दौरान भवन को जर्जर घोषित कर नष्ट कर दिया गया था। खुद का भवन न होने के कारण विद्यालय को अस्थायी रूप से महानगर स्थित एक प्राथमिक विद्यालय से संबद्ध किया गया था। खंड शिक्षा अधिकारी प्रमेंद्र शुक्ला ने रेलवे अधिकारियों से कॉलोनी में ही नया भवन देने का अनुरोध किया था।

नए भवन में पढ़ाई करते बच्चे। 

नए भवन में पढ़ाई करते बच्चे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें